Top
Begin typing your search above and press enter to search.

साइबर हैकर्स के निशाने पर मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव, मोबाइल हैक कर भेजे जा रहे हैं आपत्तिजनक फोटो-कंटेंट

साइबर हैकर्स के निशाने पर मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव, मोबाइल हैक कर भेजे जा रहे हैं आपत्तिजनक फोटो-कंटेंट
X

भोपाल। राजधानी भोपाल में सायबर क्राइम का अजीबो गरीबों मामला सामने आया हैं। जहां हैकर्स ने मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव यानी MR को अपने निशाने पर लिया है। आरोपियों ने पत्नी और बच्चों की डिजिटल नजरबंदी कर फ़ोन हैक कर लिया है। उनके द्वारा स्कूल ग्रुप में अश्लील फोटो और आपत्तिजनक कंटेंट भेजा जा रहा है। पीड़ित अनिल कुमार शिवहरे ने कहा कि हैक हुए मोबाइल के कैमरे में लाल टेप चिपका लिया है, माइक का एक्सेस भी बंद कर दिया है, उसके बाद भी हैकर्स उनके मोबाइल से गलत काम कर रहे हैं।

अजीबोगरीब मामला सामने आने के बाद पुलिस भी हैरान है। खुद पुलिस ने अपने हाथो से फरियादी का मोबाइल रिसेट किया उसके के बाद मोबाइल हैकर्स के कब्जे में है। फरियादी शिकायत लेकर पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र के पास पहुंचा और मदद की गुहार लगाई। कमिश्नर ने संबंधित अधिकारी को कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। पीड़ित अनिल ने बताया की मुझे हैकर सब कुछ सुन रहा और देख रहा है,वो मेरे व्हाट्सएप पर गलियां लिखकर स्टेटस लगा रहा है।

अनिल के नंबर से हैकर्स ने साले और साडू को कॉन्टैक्ट किया और बताया वो फैमली का बदला ले रहा है। अनिल ने बताया की मेरे साले और साडू से चैट में बोलता है आपसे पुराना झगड़ा है। आपने काला जादू कराया था ,मेरे लड़के को मरवाया था,मुझे उनकी फैमली को खत्म करना है। हैकर्स ने अनिल को फाइनेंशियल डिमांड नहीं की, लेकिन जान से मारने की धमकी दी है। बाइट-अनिल शिवहरे,पीड़ित


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire