Breaking News
:

मेडी स्कैन सेंटर चेंजिंग रूम में बना रहा था महिलाओं के वीडियो, हंगामे के बाद रूम सील...

MP News

साथ ही पुलिस ने चेंजिंग रूम को भी सील कर दिया है।

MP News : भोपाल। राजधानी भोपाल के अरेरा हिल्स स्थित मेडी स्कैन सेंटर में जांच करवाने आने वाली महिलाओं के अश्लील वीडियो बनाए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मेडी स्कैन सेंटर के चेंजिंग रूम में महिलाओं के वीडियो बनाए जा रहे थे। सेंटर संचालक सोनोग्राफी से पहले महिलाओं को चेंजिंग रूम में कपड़े चेंज करने के लिए भेजते थे। उसी दौरान चेंजिंग रूम के फॉल सीलिंग में छिपाया हुए मोबाइल फोन से वीडियो बनाएं जाते थे। गुरुवार को एक महिला चेंजिंग रूम में गई तो उसके पति ने मोबाइल देख लिया।


MP News : मोबाइल में फरियादी की पत्नी और एक अन्य महिला का अश्लील वीडियो मिला। जब फरियादी पति ने महिला के वीडियो बनाए जाने के संबंध में मेडी स्कैन सेंटर के स्टाफ से पूछताछ की तो स्टाफ गुंडा गर्दी पर उतारू हो गया। उन्होंने फरियादी के साथ मारपीट की। साथ ही मोबाइल फोन भी छीनने का काफी प्रयास किया लेकिन जागरूक फरियादी ने मोबाइल फोन को लेकर सीधे पुलिस थाने की और दौड़ लगा दी। गंभीर मामला होने के चलते अरेरा हिल्स पुलिस भी तत्काल एक्शन में आई। उन्होंने जिस व्यक्ति का मोबाइल था उसे मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। साथ ही पुलिस ने चेंजिंग रूम को भी सील कर दिया है।


MP News : पैथोलॉजी के कितने लोग इसमें शामिल थे पुलिस इसे लेकर भी जांच कर रही हैं। पुलिस को आरोपी के मोबाइल से महिलाओं के कपड़े बदलते हुए वीडियो बरामद हुए है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि मेडी स्केन सेंटर में पिछले 3 महीने से आरोपी युवक काम कर रहा था। महिला का वीडियो बनाए जाने के बाद परिजन आक्रोशित नजर आ रहे हैं। पीड़ित परिवार ने पुलिस की मौजूदगी के बीच मेडी स्कैन सेंटर पहुंचकर हंगामा किया। पीड़ित महिला की सास का आरोप था कि आज हमारी बहू के साथ यह हुआ है। इससे पहले न जाने कितनी महिलाओं के साथ यह घटनाक्रम हुआ होगा। पुलिस को तत्काल चेंजिंग रूम ही नहीं पूरे स्कैन सेंटर को सील करना चाहिए।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us