Top
Begin typing your search above and press enter to search.

गंदे वीडियो देखने का शौकीन था मेडी स्कैन सेंटर का कर्मचारी, महिलाओं के बनाता था MMS, जांच के दौरान मोबाइल से मिले 24 आपत्तिजनक वीडियो

गंदे वीडियो देखने का शौकीन था मेडी स्कैन सेंटर का कर्मचारी, महिलाओं के बनाता था MMS, जांच के दौरान मोबाइल से मिले 24 आपत्तिजनक वीडियो
X

भोपाल। राजधानी भोपाल के मैडी स्कैन सेंटर के चेंजिंग रूम में महिलाओं का वीडियो बनाने के मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है। आरोपी जो सेंटर में कर्मचारी था, वह अश्लील वीडियो देखने का शौकीन था और खुद के देखने के लिए चेंजिंग रूम में मोबाइल छिपाकर महिलाओं के MMS बनाता था। जांच में यह सामने आया कि आरोपी ने चेंजिंग रूम की फॉल सीलिंग में मोबाइल छिपाकर कई गंदे वीडियो बनाए।

पुलिस ने आरोपी के मोबाइल से लगभग 24 अश्लील वीडियो भी बरामद किए हैं। आरोपी की पहचान अयोध्या निवासी के रूप में हुई थी, जो तीन साल पहले भोपाल आया था और सेंटर में बिना पुलिस वेरिफिकेशन के काम पर रखा गया था। यह मामला तब सामने आया जब एक महिला चेंजिंग रूम में गई और उसके पति ने फॉल सीलिंग में छिपे मोबाइल कैमरे को देख लिया। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और सेंटर को सील कर दिया गया। पुलिस अब इस मामले में सेंटर संचालक की भूमिका की भी जांच कर रही है, क्योंकि आरोपी बिना पुलिस जांच के सेंटर में काम कर रहा था।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire