Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

1814 करोड़ की एमडी ड्रग्स पकड़ाई, दिल्ली एटीएस और गुजरात एनसीबी की कार्रवाई...

इलाके के इंडस्ट्रियल एरिया बागरोदा पठार में रेड मारते हुए यह ड्रग्स बरामद किया है।

1814 करोड़ की एमडी ड्रग्स पकड़ाई, दिल्ली एटीएस और गुजरात एनसीबी की कार्रवाई...
X
MP News : भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से 1814 करोड़ रुपये से अधिक कीमत की ड्रग्‍स बरामद हुई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक एनसीबी ने दिल्ली और गुजरात एटीएस के साथ मिलकर इस रेड को अंजाम दिया है। सूत्र बताते है कि कार्यवाही के दौरान 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। लगभग 1814 करोड़ रुपये से अधिक कीमत की ड्रग्स को भोपाल के नजदीक एक फैक्ट्री से बरामद किया गया है। सूत्र बताते है, कि यह एमडी ड्रग्स है। एनसीबी और एटीएस टीमो ने भोपाल के कटारा हिल्स थाना इलाके के इंडस्ट्रियल एरिया बागरोदा पठार में रेड मारते हुए यह ड्रग्स बरामद किया है।



MP News : यह ड्रग्स इलाके में स्थित निजी फैक्ट्री में तैयार की जा रही थी, जिसकी कीमत 18 सौ 14 करोड रुपए होने की संभावना है। इस पूरी कार्रवाई से राजधानी पुलिस को दूर रखा गया था। अंदरूनी सूत्रों के मुताबिक इस रेड को अंजाम देने के लिए एनसीबी और एटीएस की टीम 24 घंटे पहले से ही राजधानी में मौजूद थी, लेकिन इसकी भनक स्थानीय पुलिस को नहीं थी। महाराष्ट्र का सेनियल बाने और भोपाल का अमित चतुर्वेदी पकड़े गए है। इनके पास से 900 किलो ड्रग्स बरामद हुई है। जिसकी कीमत बाजार में 1814 करोड़ रुपए है। इन्होंने अभी 6 - 8 महीने पहले फेक्ट्री शुरू की थी । किराए की फेक्ट्री में यह दोनो आरोपी केमिकल की आड़ में ड्रग्स का काम कर रहे थे।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire