Breaking News
Singer Rihanna spotted in India: मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई सिंगर रिहाना; दो साल बाद फिर लौटीं भारत
Jharkhand : झारखंड के कर्मचारियों को देशभर में कैशलेस इलाज की सुविधा, सोरेन सरकार ने साइन किया एमओयू
UP Crime : महिला से होटल में गैंगरेप : वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप, 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज
Create your Account
मेयर मालती रॉय ने बिल्डिंग परमिशन शाखा के अफसरों की ली क्लास
- VP B
- 06 Aug, 2024
महापौर ने उद्यान, सिविल, गोवर्धन परियोजना, अतिक्रमण, सफाई, स्ट्रीट लाइट, सीवेज, स्ट्रीट डॉग्स प्रभारी को भी कॉल किया।
भोपाल। मंगलवार को राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी कंट्रोल रूम पहुंची महापौर मालती रॉय ने बिल्डिंग परमिशन की शिकायत को लेकर अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। दरअसल बिल्डिंग परमिशन शाखा में आई 104 शिकायतें पेंडिंग है। जिनका समय पर निराकरण नहीं किया गया। मेयर मालती रॉय जब आज महिला हेल्पलाइन की समीक्षा करने पहुंची तो उन्होंने पेडिंग शिकायतों को लेकर संबंधित अधियारियो से जवाब तलब कर समय सीमा में काम पूरे करने की हिदायत दी। मेयर ने कॉल पर ही
कहा कि शिकायते इतनी नहीं होनी चाहिए। ये क्यों बढ़ रही है? यदि कोई दिक्कत हो तो बैठकर सुलझाएं।' साथ ही उन्होंने हर विभाग के जिम्मेदारों को कॉल करके पेंडिंग शिकायतों के बारे में बताया। महापौर ने उद्यान, सिविल, गोवर्धन परियोजना, अतिक्रमण, सफाई, स्ट्रीट लाइट, सीवेज, स्ट्रीट डॉग्स प्रभारी को भी कॉल किया। महापौर ने बिल्डिंग परमिशन शाखा के अफसर से कहा कि यदि शिकायतें पुरानी हैं तो,उनकी वजह बताते हुए उन्हें दूर किया जाए। शिकायतों के संबंध में मीटिंग में चर्चा करेंगे।
समीक्षा के बाद महापौर राय ने बताया कि इस सप्ताह कुल 575 शिकायतें आई हैं। करीब 200 शिकायतों पर काम चल रहा है। बाकी दूर कर दी गई। करीब 1 हजार पुरानी शिकायतें हैं। इनमें सबसे ज्यादा स्ट्रीट डॉग से जुड़ी हैं। लोग खुद बंद नहीं कर रहे हैं। वे चाहते हैं कि कॉलोनी से हमेशा के लिए डॉग हट जाए, लेकिन निगम के पास संसाधन कम है। वहीं, नियम है कि जहां से डॉग को पकड़ते हैं, वहीं पर छोड़ते हैं। इसलिए शिकायतें पेंडिंग हैं। सीवेज की शिकायतें भी तुरंत दूर कर रहे हैं।
Related Posts
More News:
- 1. PBKS vs LSG IPL 2026: प्रियांश आर्या और कूपर कोनोली की तूफानी पारियों में उड़ी लखनऊ, पंजाब किंग्स ने 54 रन से दर्ज की बड़ी जीत
- 2. Share Market: शेयर बाजार में गिरावट: पांच दिन की तेजी पर लगा ब्रेक, सेंसेक्स 931 अंक टूटा
- 3. CG News : भीषण गर्मी का असर, छत्तीसगढ़ में 20 अप्रैल से स्कूल बंद, बच्चों की सेहत को लेकर बड़ा फैसला
- 4. CG Weather News : आसमान से बरस रही आग, छत्तीसगढ़ में हीटवेव का अलर्ट, 43°C के पार पहुंचा पारा
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

