Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Mauni Amavasya Mahakumbh: मौनी अमावस्या पर स्नान करने जा रहे हैं महाकुंभ तो जान लें प्रयागराज के रेलवे स्टेशनों पर किस गेट पर मिलेगी एंट्री और एग्जिट

Mauni Amavasya Mahakumbh: महापर्व महाकुंभ का दिव्य-भव्य आयोजन प्रयागराज में संगम तट पर हो रहा है। महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में अब तक 13 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु संगम में स्नान कर चुके हैं। आगामी 29 जनवरी को महाकुंभ के सबसे बड़े

Mauni Amavasya Mahakumbh: मौनी अमावस्या पर स्नान करने जा रहे हैं महाकुंभ तो जान लें प्रयागराज के रेलवे स्टेशनों पर किस गेट पर मिलेगी एंट्री और एग्जिट
X

प्रयागराज। Mauni Amavasya Mahakumbh: महापर्व महाकुंभ का दिव्य-भव्य आयोजन प्रयागराज में संगम तट पर हो रहा है। महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में अब तक 13 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु संगम में स्नान कर चुके हैं। आगामी 29 जनवरी को महाकुंभ के सबसे बड़े अमृत स्नान मौनी अमावस्या की तैयारी हो रही है।

Mauni Amavasya Mahakumbh: मौनी अमावस्या के पर्व पर 10 करोड़ श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या को देखते हुए प्रयागराज रेल मंडल ने भी विशेष प्रबंध किए हैं। मौनी अमावस्या पर्व के दिन प्रयागराज रेल मंडल ने शहर के सभी स्टेशनों पर यात्रियों के आने और जाने के लिए विशेष योजना बनाई है। मौनी अमावस्या के अमृत स्नान पर लगभग 10 करोड़ लोगों के प्रयागराज आने का अनुमान व्यक्त किया जा रहा है। 25 जनवरी से ही लगभग 1 करोड़ यात्री प्रतिदिन महाकुंभ में आने लगे हैं।

Mauni Amavasya Mahakumbh: इतनी भारी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और उनकी सुगम निकासी के लिए प्रयागराज रेल मंडल ने शहर के सभी स्टेशनों के लिए विशेष योजना और कुछ प्रतिबंध लागू किए हैं। ये प्रतिबंध मौनी अमावस्या के स्नान पर्व के एक दिन पहले और दो दिन बाद तक लागू रहेंगे।

Mauni Amavasya Mahakumbh: मौनी अमावस्या के स्नान पर्व के दिन प्रयागराज जंक्शन पर प्रवेश केवल सिटी साइड, प्लेटफॉर्म नंबर 1 की ओर से दिया जाएगा। निकास केवल सिविल लाइंस साइड, प्लेटफार्म न. 6 की ओर से होगा।

Mauni Amavasya Mahakumbh: आरक्षित यात्रियों, जिनका पहले से टिकट रिजर्व है, उन्हें सिटी साइड के गेट नंबर 5 से अलग से प्रवेश दिया जाएगा। जबकि, अनारक्षित यात्रियों को दिशावार कलर कोडेडे आश्रय स्थलों के माध्यम से प्रवेश कराया जाएगा।

Mauni Amavasya Mahakumbh: टिकट के लिए आश्रय स्थलों में ही अनारक्षित टिकट काउंटर, एटीवीएम और मोबाइल टिकटिंग की व्यवस्था रहेगी। भीड़ के अतिरिक्त दबाव का प्रबंधन करने के लिए खुसरो बाग में 1 लाख लोगों के ठहरने के लिए होल्डिंग एरिया का निर्माण किया गया है।

Mauni Amavasya Mahakumbh: मौनी अमावस्या पर्व पर नैनी जंक्शन में प्रवेश केवल स्टेशन रोड से और निकास केवल मालगोदाम की ओर से होगा। आरक्षित यात्रियों को गेट नंबर 2 से अलग से प्रवेश दिया जाएगा। वहीं, प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर प्रवेश केवल प्रयागराज-मिर्जापुर राजमार्ग को जोड़ने वाले सीओडी मार्ग से और निकास केवल जीईसी नैनी रोड की ओर से होगा।

Mauni Amavasya Mahakumbh: आरक्षित यात्री गेट नंबर 2 से प्रवेश करेंगे। सूबेदारगंज स्टेशन में प्रवेश झलवा, कौशाम्बी रोड की ओर से होगा, जबकि निकास केवल जीटी रोड की ओर होगा। आरक्षित यात्री गेट नंबर 3 से प्रवेश करेंगे। अनारक्षित यात्रियों के लिए सभी स्टेशनों पर दिशावार कलर कोडेड आश्रय स्थल बनाए गए हैं।

Mauni Amavasya Mahakumbh: जहां से यात्रियों को उनके जाने के गंतव्य स्टेशन के मुताबिक आश्रय स्थलों में अलग-अलग कलर के टिकट के हिसाब से प्लेटफार्म में पहुंचाया जाएगा। जहां से नियमित और मेला स्पेशल ट्रेनों से यात्रियों को उनके गंतव्य स्टेशनों तक पहुंचाया जाएगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire