Breaking News
Jharkhand : झारखंड के कर्मचारियों को देशभर में कैशलेस इलाज की सुविधा, सोरेन सरकार ने साइन किया एमओयू
UP Crime : महिला से होटल में गैंगरेप : वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप, 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज
Create your Account
Mata Vaishno Devi Dham : माता वैष्णो देवी धाम में लैंडस्लाइड, 2 महिला तीर्थयात्रियों की मौत, यात्रा मार्ग अस्थायी रूप से रोका...
- Rohit banchhor
- 02 Sep, 2024
जम्मू के कटरा स्थित माता वैष्णो देवी धाम में सोमवार को एक बड़ा हादसा हुआ,
Mata Vaishno Devi Dham : कटरा। जम्मू के कटरा स्थित माता वैष्णो देवी धाम में सोमवार को एक बड़ा हादसा हुआ, जिससे तीर्थयात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। धाम के पैदल यात्रा मार्ग पर अचानक लैंडस्लाइड होने से पहाड़ से भारी पत्थर और मलबा नीचे गिर गया। इस हादसे में 3 तीर्थयात्री मलबे में दब गए, जिनमें से दो महिला तीर्थयात्रियों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य तीर्थयात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तुरंत अस्पताल ले जाया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।
Mata Vaishno Devi Dham : घटना की सूचना मिलते ही माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की आपदा प्रबंधन टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई और तेजी से राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया। फंसे हुए तीर्थयात्रियों को सुरक्षित निकालने का प्रयास किया गया। लैंडस्लाइड के कारण यात्रा मार्ग पर आवाजाही अस्थायी रूप से रोक दी गई है, और मार्ग पर मलबा हटाने का काम तेज़ी से किया जा रहा है।
Mata Vaishno Devi Dham : बता दें कि माता वैष्णो देवी धाम, जो 108 शक्तिपीठों में से एक है, हर साल लाखों श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित करता है। हालांकि, इस धाम तक पहुंचने के लिए कठिन मार्गों से होकर गुजरना पड़ता है, फिर भी श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह में कोई कमी नहीं होती। माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए हर दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु धाम पहुंचते हैं और मां का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।
Related Posts
More News:
- 1. MI vs RCB IPL 2026: आरसीबी ने मुंबई को दिया 241 रन का टारगेट, रोहित शर्मा और रेयान रिकेल्टन क्रीज पर
- 2. Maa Bagalamukhi Prakatyotsav: मां बगलामुखी प्राकट्योत्सव आज, करें मां की उपासना, जीवन की हर बाधा होगी दूर, जानें महत्व, कथा और उपाय
- 3. Maharashtra: कक्षा पहली से 10वीं तक मराठी न पढ़ाने वाले स्कूलों पर होगी कार्रवाई, लगाया जाएगा जुर्माना
- 4. CG News : जन्मदिन पार्टी बनी मौत का जश्न, दोस्त ने ट्रक से कुचलकर ली जान, आरोपी गिरफ्तार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

