Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Noida Fire Incident: नोएडा की IVY काउंटी सोसाइटी में 12वीं मंजिल पर भीषण आग, मची अफरा-तफरी, मौके पर फायर ब्रिगेड मौजूद

Noida Fire Incident: नोएडा। दिल्ली-एनसीआर के नोएडा के सेक्टर-113 क्षेत्र स्थित IVY County Society में शुक्रवार को एक ऊंचे टावर की 12वीं मंजिल पर भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की लपटें और काले धुएं का घना गुबार दूर-दूर तक दिखाई देने लगा।

Noida Fire Incident: नोएडा की IVY काउंटी सोसाइटी में 12वीं मंजिल पर भीषण आग, मची अफरा-तफरी, मौके पर फायर ब्रिगेड मौजूद
X

Noida Fire Incident: नोएडा। दिल्ली-एनसीआर के नोएडा के सेक्टर-113 क्षेत्र स्थित IVY County Society में शुक्रवार को एक ऊंचे टावर की 12वीं मंजिल पर भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की लपटें और काले धुएं का घना गुबार दूर-दूर तक दिखाई देने लगा। घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग अपने फ्लैट छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर निकल आए।

Noida Fire Incident: प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, 12वीं मंजिल पर स्थित एक फ्लैट से अचानक धुआं निकलना शुरू हुआ, जिसके कुछ ही देर बाद आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

Noida Fire Incident: सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां और पुलिस टीम मौके पर पहुंच गईं। फायर ब्रिगेड के जवानों ने तुरंत राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया और आग को अन्य फ्लैटों तक फैलने से रोकने के लिए मोर्चा संभाल लिया। सोसाइटी के फायर सेफ्टी सिस्टम और सुरक्षा कर्मियों की मदद से बचाव कार्य तेजी से चलाया गया।

Noida Fire Incident: दमकल कर्मी आग पर काबू पाने के साथ-साथ टावर में मौजूद लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने में जुटे रहे। अधिकारियों के अनुसार प्राथमिकता आग को नियंत्रित करने और किसी भी संभावित जनहानि को रोकने की है।

Noida Fire Incident: फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक आशंका शॉर्ट सर्किट या किसी तकनीकी खराबी की जताई जा रही है।समाचार लिखे जाने तक राहत एवं बचाव कार्य जारी था।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire