Top
Begin typing your search above and press enter to search.

मऊगंज के खटखरी में भीषण आग: कई दुकानें जलकर खाक, दमकल की देरी से नाराजगी

मऊगंज के खटखरी में भीषण आग: कई दुकानें जलकर खाक, दमकल की देरी से नाराजगी
X

भोपाल: मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले के हनुमना तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत खटखरी में सोमवार को एक भीषण अग्निकांड ने इलाके में दहशत फैला दी। खटखरी चौराहे के पास नेशनल हाईवे से सटे स्थित दुकानों में अचानक आग भड़क उठी, जिसने देखते ही देखते कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में दुकानें जलकर राख हो गईं। इस घटना से स्थानीय व्यापारियों को भारी नुकसान हुआ है। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।

ग्रामीणों ने तत्काल पानी और बाल्टियों से आग बुझाने की कोशिश की, मगर आग की लपटें बेकाबू हो गईं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि दमकल की गाड़ी समय पर पहुंचती तो नुकसान को कम किया जा सकता था। सूचना के बावजूद दमकल के देर से पहुंचने पर लोगों में गुस्सा देखा जा रहा है। प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है। आग पर काबू तो पा लिया गया, लेकिन तब तक कई दुकानदारों का सारा सामान जल चुका था।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire