Begin typing your search above and press enter to search.
अंबिकापुर में हार्डवेयर दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

सरगुजा: जिले के अंबिकापुर में समलाया मंदिर के पास स्थित अमर एंटरप्राइजेज हार्डवेयर दुकान में रविवार को भीषण आग लग गई। इस घटना में लगभग 60 लाख रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। आग इतनी तेज थी कि दुकान में रखा सारा सामान कुछ ही देर में नष्ट हो गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, इस हादसे में किसी तरह की जनहानि की खबर नहीं है, लेकिन दुकान मालिक को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। घटना की जांच शुरू कर दी गई है ताकि आग लगने के सटीक कारणों का पता लगाया जा सके।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


