Breaking News
CG News : हाथी शावकों के शव मिलने का मामला, 3 संदिग्ध हिरासत में, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी खुलासा
IPL 2026 Full Squad: आईपीएल 2026 के सभी 10 टीमों का स्क्वाड, यहां देखें कौन से टीम में कौन से धुरंधर
LPG Crisis In India: गैस की किल्लत के बीच भारत की मदद को आगे आया यह देश, LNG सप्लाई का दिया प्रस्ताव
Create your Account
अवैध पटाखा गोदाम में लगी भीषण आग, 14 लोग झुलसे, 2 गंभीर...
Rajasthan News : बांसवाड़ा। बांसवाड़ा के रीको इंडस्ट्रियल एरिया (जयपुर रोड) में एक अवैध पटाखा गोदाम में भीषण आग लग गई, जिसमें 14 लोग झुलस गए। इनमें से दो लोगों की हालत गंभीर है, जिन्हें उदयपुर रेफर किया गया है। घटना गुरुवार दोपहर 2.15 बजे की है, जब गोदाम में अचानक आग लगी और इसके बाद दो बड़े धमाके हुए। आग इतनी भयावह थी कि इसका धुआं 5 किलोमीटर दूर शहर तक दिखाई दिया।
Rajasthan News : आग पर काबू पाने के लिए 9 दमकलों को मौके पर लगाया गया। करीब 2 घंटे तक चली मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। घटना स्थल पर जिला कलेक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव और एसपी हर्षवर्धन अगरवाल समेत प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे।
Rajasthan News : गोदाम में चल रहा था अवैध कारोबार-
जिला कलेक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव ने बताया कि गोदाम में अवैध रूप से पटाखे बनाए जा रहे थे, जिसके कारण आग लगने का शक है। गोदाम मालिक अशोक अग्रवाल ने सोनू सिंधी को गोदाम किराए पर दे रखा था। सोनू बिना लाइसेंस के पटाखे बना रहा था। रीको की ओर से उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
Rajasthan News : पुलिस और फायर ब्रिगेड ने बचाई जान-
मौके पर पहुंची कोतवाली थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने जेसीबी की मदद से गोदाम की दीवार तुड़वाई और अंदर घुसकर आग बुझाने का प्रयास किया। कोतवाली सीआई देवीलाल मीणा ने बताया कि गोदाम से एक दंपती और उनके चार बच्चे सुरक्षित निकल गए थे।
Rajasthan News : प्रत्यक्षदर्शी ने बताई घटना की जानकारी-
प्रत्यक्षदर्शी शाहिद मंसूर ने बताया कि वे गोदाम के बाहर खड़े थे, जब अचानक धमाकों की आवाज आई और धुआं उठा। उन्होंने तुरंत प्रशासन को सूचना दी। उन्होंने यह भी बताया कि गोदाम पर अक्सर ताला लगा रहता था और हाल ही में ऊंची दीवारें बनाई गई थीं, जिससे बाहर से अंदर का हाल नहीं देखा जा सकता था।
Rajasthan News : घायलों का इलाज जारी-
घायलों को बांसवाड़ा के एमजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। दो गंभीर रूप से झुलसे लोगों को उदयपुर के अस्पताल में रेफर किया गया है। प्रशासन ने घायलों के परिजनों से संपर्क साधकर उन्हें हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया है।
Related Posts
More News:
- 1. Raipur City Crime: होली के दौरान ट्रक ले उड़े चोर, आरोपी महासमुंद से गिरफ्तार, पहले भी जा चुके हैं जेल
- 2. Dongargarh Chaitra Navratri Mela: डोंगरगढ़ चैत्र नवरात्रि मेला 19 मार्च से, कलेक्टर ने ली तैयारी बैठक, रोपवे और सुरक्षा व्यवस्था की ली जानकारी
- 3. CG News: घरघोड़ा फारेस्ट रेंज में कुरकुट नदी में तैरती मिली 2 हाथियों की लाश,मौके पर पहुंचे अफसर
- 4. T20 World Champion इंडियन टीम पर होगी पैसों की बारिश, BCCI ने घोषित की 131 करोड़ रुपये की प्राइस मनी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

