Top
Begin typing your search above and press enter to search.

नकाबपोश बदमाश ने कार में लगाया टाइमर बम, हुआ जोरदार धमाका, इलाके में दहशत

नकाबपोश बदमाश ने कार में लगाया टाइमर बम, हुआ जोरदार धमाका, इलाके में दहशत
X

भिलाई: भिलाई के स्मृति नगर थाना इलाके के कोहका में एक बड़ी घटना सामने आई है, जहां नकाबपोश बदमाश ने सड़क किनारे खड़ी कार में बम फिट किया और टाइमर के जरिए उसे उड़ा दिया। धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के इलाके में धुआं भर गया और राहगीर दहशत में आ गए। धमाके के बाद कार का एक हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत यह रही कि गाड़ी में कोई मौजूद नहीं था और धमाके के दौरान कोई राहगीर घायल नहीं हुआ।

घटना के बाद, स्थानीय बीजेपी विधायक रिकेश सेन मौके पर पहुंचे और पुलिस की फॉरेंसिक टीम भी जांच के लिए वहां पहुंची। जानकारी के अनुसार, यह हमला एक बिल्डर परिवार को निशाना बनाने के लिए किया गया था। विधायक ने बिल्डर परिवार से भी मुलाकात की। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि एक नकाबपोश युवक गाड़ी के पास आकर बम फिट करता है और उसके बाद धमाका होता है।

धमाका इतना शक्तिशाली था कि गाड़ी का एक हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के समय कार का मालिक प्रकाश महोबिया का भांजा संजय बुंदेला था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक घटना से संबंधित कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire