Top
Begin typing your search above and press enter to search.

तीन दिन से गायब शादीशुदा महिला होटल में आशिक के साथ पकड़ाई, चला हाई-वोल्टेज ड्रामा...

पुलिस फिलहाल दोनों से पूछताछ कर रही है, और मामले की आगे की जांच जारी है।

तीन दिन से गायब शादीशुदा महिला होटल में आशिक के साथ पकड़ाई, चला हाई-वोल्टेज ड्रामा...
X

Jharkhand News : देवघर। झारखंड के देवघर जिले में एक शादीशुदा महिला का प्रेमी के साथ तीन दिन बाद होटल में पकड़े जाने के बाद हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। पुलिस ने महिला को उसके प्रेमी के साथ होटल से दबोच लिया। इसके बाद महिला के पति और दोनों पक्षों के करीब 50 लोग नगर थाना पहुंचे, जहां दोनों तरफ से जमकर बवाल हुआ।

Jharkhand News : महिला के पति ने बताया कि उसकी शादी छह महीने पहले हुई थी, और शादी के बाद से ही महिला घर से बाहर जाने का बहाना करती रहती थी। पति के मुताबिक, शादी के दो महीने तक सब कुछ सामान्य था, लेकिन उसके बाद महिला ने कई बार मायके जाने और घूमने का बहाना बनाकर घर से बाहर जाने की आदत बना ली। तीन दिन पहले जब वह काम पर गया, तब उसकी पत्नी ने प्रेमी को घर बुलाया और फरार हो गई।

Jharkhand News : महिला के गायब होने की जानकारी महिला के मायकेवालों को दी गई, जिन्होंने ससुराल वालों पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया। इस पर पति ने नगर थाना में आवेदन देकर मामले की जांच की मांग की। पुलिस ने महिला के मोबाइल की लोकेशन ट्रैक की और उसे देवघर के सुभाष चौक स्थित एक होटल में प्रेमी के साथ पकड़ा। जब यह मामला सामने आया, तो दोनों पक्ष के लोग नगर थाना पहुंच गए और मामला थाने में बवाल तक पहुंच गया।

Jharkhand News : महिला के पति ने उसे साथ रखने से इंकार कर दिया, वहीं महिला अपने प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी रही। पुलिस फिलहाल दोनों से पूछताछ कर रही है, और मामले की आगे की जांच जारी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire