Begin typing your search above and press enter to search.
गंदगी से सराबोर ग्राम कुडुमकेला का बाजार परिसर, सरपंच सचिव की घोर लापरवाही सामने आई
पंचायत द्वारा एक ठेकेदार को इस बाजार की साफ सफाई करवाने के लिए ठेका भी दिया गया है

घरघोड़ा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह तीसरा कार्यकाल चल रहा है, प्रथम कार्यकाल में उनके द्वारा स्वच्छ भारत अभियान का शुभारंभ किया था , जो की किसी प्रधानमंत्री द्वारा पहली बार इस तरह की महत्वपूर्ण चीज पर ध्यान दिया गया। हमारा देश स्वच्छ रहे इसी लिए सरकार द्वारा बजट में लाखों खर्च भी किया जाता है। फिर भी उसका कोई असर नहीं दिख रहा है, खासकर ग्राम पंचायत कुडूमकेला में, जो की घरघोडा विकासखंड का सबसे पुराना और बड़ा पंचायत में आता है।
आज वहा के बाजार परिसर में इतनी गंदगी फैली रहती है, फिर भी उस गंदगी को जिम्मेदार लोग आंख मूंद कर देख रहे हैं। उसी गंदगी वाले रास्ते से रात और दिन स्कूली बच्चे, ग्रामीण और बुजुर्ग लोग, ग्राम पंचायत के जन प्रतिनिधि सरपंच, सचिव,पार्षद, बिडिसी आदि सभी का आवाजाही है लेकिन बाजार परिसर में फैले इस गंदगी को नजर अंदाज कर रहे हैं। विगत कई वर्षों से पंचायत द्वारा बाजार परिसर के इस गंदगी को साफ करने का ठेका भी दिया गया है, जिसका कोई मतलब नहीं निकल रहा है।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


