Breaking News
Create your Account
Mardaani 3 : रानी मुखर्जी की दमदार वापसी, 'मर्दानी 3' की शूटिंग की तैयारी, YRF ने किया बड़ा ऐलान
- Rohit banchhor
- 22 Aug, 2024
Mardaani 3 : मुंबई। साल 2014 में रानी मुखर्जी ने यशराज फिल्म्स (YRF) के साथ मिलकर एक ऐसी फिल्म दी थी
Mardaani 3 : मुंबई। साल 2014 में रानी मुखर्जी ने यशराज फिल्म्स (YRF) के साथ मिलकर एक ऐसी फिल्म दी थी, जिसने भारतीय सिनेमा में फीमेल कॉप के किरदार को एक नया आयाम दिया। इस फिल्म का नाम था 'मर्दानी', जिसमें रानी मुखर्जी ने शिवानी शिवाजी रॉय के रूप में एक दबंग पुलिस अधिकारी का किरदार निभाया था। इस किरदार और फिल्म को दर्शकों ने खूब सराहा था। फिल्म की सफलता के पांच साल बाद, 2019 में YRF ने 'मर्दानी 2' रिलीज की, जिसमें रानी का किरदार एक बार फिर दर्शकों के दिलों पर छा गया था। अब, YRF ने इस सुपरहिट फ्रेंचाइजी के तीसरे पार्ट 'मर्दानी 3' का ऐलान कर दिया है।
Mardaani 3 : YRF ने जारी किया वीडियो
'मर्दानी' की रिलीज के 10 साल पूरे होने पर यशराज फिल्म्स ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक विशेष वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में 'मर्दानी' और 'मर्दानी 2' की झलकियां दिखाई गई हैं, जिनमें रानी मुखर्जी के जबरदस्त प्रदर्शन को दर्शाया गया है। वीडियो के अंत में 'मर्दानी 3' के ऐलान ने फैंस के बीच उत्साह की लहर दौड़ा दी है।

Mardaani 3 : फैंस की प्रतिक्रियाएं
'मर्दानी 3' की घोषणा के बाद फैंस सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं। YRF द्वारा जारी वीडियो के नीचे फैंस की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "बहुत जानदार मूवी थी," जबकि दूसरे ने कहा, "ब्लॉकबस्टर मूवी है भाई।" एक और यूजर ने लिखा, "मर्दानी जैसी और फिल्में बननी चाहिए।" फैंस के इस प्यार से साफ है कि वे रानी मुखर्जी को एक बार फिर पुलिस की वर्दी में देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं।
Mardaani 3 : कब शुरू होगी फिल्म की शूटिंग?
सूत्रों ने बताया है कि रानी मुखर्जी 2025 की पहली तिमाही में 'मर्दानी 3' की शूटिंग शुरू करेंगी। सूत्रों के मुताबिक, "रानी मुखर्जी और आदित्य चोपड़ा को 'मर्दानी' फ्रेंचाइजी बेहद प्रिय है। दोनों पिछले कुछ समय से YRF के इन-हाउस लेखकों की टीम के साथ फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं, और आखिरकार उन्हें एक ऐसी स्क्रिप्ट मिल गई है जो 'मर्दानी' और 'मर्दानी 2' के साथ न्याय करेगी।" फिलहाल, राइटर्स की टीम स्क्रीनप्ले को अंतिम रूप दे रही है, जिसके बाद फिल्म प्री-प्रोडक्शन स्टेज में जाएगी।

Mardaani 3 : रानी मुखर्जी की दमदार वापसी
रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 3' से वापसी की खबर ने दर्शकों के बीच उम्मीदों का एक नया संचार कर दिया है। पुलिस की वर्दी में रानी का दमदार अंदाज एक बार फिर बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगा, जो इस बार भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने की पूरी उम्मीद है।
Related Posts
More News:
- 1. MP News : पं. दीनदयाल उपाध्याय एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता और समर्थ भारत निर्माण के चिंतक थे : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
- 2. MP Accident : ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी की मौत, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
- 3. MP News: बस और वैन में आमने-सामने की टक्कर में 5 लोगों की मौत, 7 घायल
- 4. MP: नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

