Begin typing your search above and press enter to search.
चाकू की नोक पर दिनदहाड़े मार्बल व्यापारी के बेटे के साथ पांच लाख 25 हजार रुपए की लूट
पुलिस ने अज्ञात लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस युवक द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर आरोपियों की पकड़बंदी में लगी हुई है।

भोपाल। राजधानी भोपाल के पॉश इलाके किलनदेव टॉवर पर दिन दहाड़े बैंक से पैसा निकाल कर जा रहे मार्बल व्यापारी अब्दुल सत्तर के बेटे अहमद रजा के साथ पांच लाख 25 हजार रुपए की लूट हो गई। जानकारी के अनुसार युवक ने अरेरा कालोनी की AU बैंक ब्रांच से चैक विड्रोल किया था।वह वहां से लाल घाटी जा रहा था,तभी हबीबगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले किलनदेव टावर के सामने पीछे से आएं बाइक सवारों ने अहमद की मोपेड को पीछे से टक्कर मारी और चाकू की नोक पर स्कूटी की डिग्गी में रखें रुपए लूट कर फरार हो गए। घटना के बाद पूरे शहर में हड़कंप मच गया है।
सूचना के बाद मौके पर पहुंची हबीबगंज थाना पुलिस ने अज्ञात लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस युवक द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर आरोपियों की पकड़बंदी में लगी हुई है। टीआई हबीबगंज अजय कुमार सोनी ने बताया कि लूट के मामलो में एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस आसपास लगे cctv कैमरा को भी चेक कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गौरतलब है कि जिस इलाके में लूट की वारदात हुई है वह पॉश एरिया में आता है। वहां तमाम आईएएस आईपीएस के बंगले हैं। ऐसे में बड़ा सवाल यही खड़ा हो रहा है कि जब बड़े अधिकारियों के इलाके महफूज नहीं है तो फिर शहर के अन्य इलाकों में सुरक्षा की क्या उम्मीद की जा सकती है।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


