Breaking News
:

Mann Ki Baat: बस्तर Olympic की तारीफ, महाकुंभ में AI का जिक्र, जानें और क्या बोले पीएम मोदी

Mann Ki Baat

Mann Ki Baat : नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देशवासियों से मन की बात में सबसे पहले लोगों को नए साल की शुभकामनाएं दी। पीएम मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि डिजिटल भारत का असर अब दिखने लगा है।


Mann Ki Baat: पीएम ने कहा, डिजिटल नेविगेशन की मदद से आप महाकुंभ 2025 में विभिन्न घाटों, मंदिरों और साधुओं के अखाड़ों तक पहुंच सकेंगे। यही नेविगेशन सिस्टम आपको पार्किंग स्थलों तक पहुंचने में भी मदद करेगा। पीएम ने बस्तर Olympic की भी तारीफ की।


Mann Ki Baat: महाकुंभ 2025 में होगा AI का इस्तेमाल

पीएम ने कहा कि पूरे मेला क्षेत्र को AI संचालित कैमरों से कवर किया जा रहा है। कुंभ के दौरान अगर कोई अपने परिजनों से बिछड़ जाता है तो ये कैमरे उसे ढूंढने में मदद करेंगे। श्रद्धालुओं को डिजिटल खोया-पाया केंद्र की सुविधा भी मिलेगी।


Mann Ki Baat: संविधान हमारा मार्गदर्शक 

पीएम ने इसी के साथ संविधान पर भी अपनी बात रखी और कहा कि 26 जनवरी 2025 को हमारा संविधान 75 साल पूरे कर रहा है। संविधान हमारा मार्गदर्शक है और निर्माताओं ने जो संविधान सौंपा है वो समय की हर कसौटी पर खरा उतरा है।


Mann Ki Baat: पीएम ने आगे कहा कि इस वर्ष 26 नवंबर को संविधान दिवस पर भारत अपने संविधान को अपनाने के 75 वर्ष मनाएगा। उन्होंने कहा कि इस मील के पत्थर का सम्मान करने के लिए एक राष्ट्रव्यापी अभियान नागरिकों को संविधान की प्रस्तावना पढ़ने और अपने वीडियो साझा करने के लिए शुरू किया गया है, जिससे सामूहिक गौरव और एकता की भावना को बढ़ावा मिलेगा।


Mann Ki Baat: बस्तर Olympic की तारीफ

पीएम ने कहा कि बस्तर में एक अनूठा Olympic शुरू हुआ है। बस्तर Olympic से बस्तर में एक नई क्रांति जन्म ले रही है। प्रधानमंत्री ने कहा कि मेरे लिए ये बहुत ही खुशी की बात है कि बस्तर Olympic का सपना साकार हुआ है। आपको भी ये जानकार अच्छा लगेगा कि यह उस क्षेत्र में हो रहा है, जो कभी माओवादी हिंसा का गवाह रहा है।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us