Breaking News
IPL 2026 Full Squad: आईपीएल 2026 के सभी 10 टीमों का स्क्वाड, यहां देखें कौन से टीम में कौन से धुरंधर
LPG Crisis In India: गैस की किल्लत के बीच भारत की मदद को आगे आया यह देश, LNG सप्लाई का दिया प्रस्ताव
Create your Account
Mann Ki Baat: मन की बात में प्रधानमंत्री मोदी ने दी त्योहारों की शुभकामनाएं, छत्तीसगढ़-कर्नाटक की पहलों की सराहना
Mann Ki Baat: नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 'मन की बात' के माध्यम से देशवासियों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने दीपावली और छठ जैसे त्योहारों की शुभकामनाएं दीं। पीएम ने छठ पूजा को संस्कृति, प्रकृति और समाज के बीच गहरी एकता का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा, "छठ के घाटों पर समाज का हर वर्ग एकजुट होकर खड़ा होता है, जो भारत की सामाजिक एकता का सबसे सुंदर उदाहरण है।"
Mann Ki Baat: पीएम ने छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल 'गारबेज कैफे' की सराहना की। उन्होंने बताया, "अंबिकापुर नगरपालिका द्वारा संचालित इस कैफे में एक किलो प्लास्टिक कचरा देने पर भरपेट भोजन और आधा किलो प्लास्टिक पर नाश्ता दिया जाता है। यह पहल स्वच्छता और सामाजिक जिम्मेदारी का शानदार उदाहरण है।"
Mann Ki Baat: इसी तरह, कर्नाटक के बंगलूरू में झीलों को पुनर्जनन देने की पहल का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा, "इंजीनियर कपिल शर्मा और उनकी टीम ने बंगलूरू और आसपास के क्षेत्रों में 40 कुओं और झीलों को पुनर्जनन दिया है। इस अभियान में कॉरपोरेट्स और स्थानीय लोगों का सहयोग सराहनीय है।" पीएम ने इन पहलों को देश के लिए प्रेरणादायक बताया और नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक एकता को बढ़ावा देने का आह्वान किया।
Related Posts
More News:
- 1. iQOO Z11x 5G भारत में लॉन्च: 7200mAh बैटरी, Dimensity 7400 चिप और मिलिट्री-ग्रेड की मजबूती, जानें कीमत और फीचर्स
- 2. MP News : किसानों की समृद्धि के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रही है सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
- 3. LG Kavinder Gupta Resign: लद्दाख के राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता का इस्तीफा, सियासी हलचल तेज
- 4. CG Breaking: समोदा के बाद बलरामपुर में भी अफीम की खेती, 5 एकड़ जमीन पर लगाई गई थी अफीम की फसल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

