Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Mann Ki Baat: AI समिट बड़ा टर्निंग पॉइंट, भारत से प्रभावित है पूरी दुनिया; 'मन कि बात' में बोले पीएम मोदी, याद आई जयललिता

Mann Ki Baat

Vpb
Mann Ki Baat: AI समिट बड़ा टर्निंग पॉइंट, भारत से प्रभावित है पूरी दुनिया; मन कि बात में बोले पीएम मोदी, याद आई जयललिता
X

Mann Ki Baat: नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ के 131वें एपिसोड में देशवासियों को संबोधित करते हुए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), साइबर सुरक्षा, अंगदान, खेल, परीक्षाओं और सांस्कृतिक विरासत जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों पर विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि हाल ही में दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित ग्लोबल AI इम्पैक्ट समिट आधुनिक भारत की अब तक की सबसे बड़ी एआई समिट रही, जिसमें दुनिया भर के नेता, टेक विशेषज्ञ और स्टार्टअप क्षेत्र से जुड़े लोग शामिल हुए।

Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री ने बताया कि इस समिट में भारत की तकनीकी क्षमताओं ने वैश्विक नेताओं को प्रभावित किया। उन्होंने विशेष रूप से दो प्रस्तुतियों का उल्लेख किया। पहली प्रस्तुति अमूल के बूथ पर थी, जहां दिखाया गया कि किस प्रकार AI की मदद से पशुओं के इलाज, डेयरी प्रबंधन और किसानों को 24x7 डिजिटल सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। दूसरी प्रस्तुति भारत की सांस्कृतिक धरोहर से जुड़ी थी, जिसमें बताया गया कि AI के माध्यम से प्राचीन ग्रंथों और पांडुलिपियों को संरक्षित कर उन्हें नई पीढ़ी के अनुरूप तैयार किया जा रहा है। उदाहरण के तौर पर सुश्रुत संहिता की पांडुलिपि को पहले उच्च गुणवत्ता वाली इमेज में बदला गया और फिर उसे मशीन-पठनीय टेक्स्ट में परिवर्तित किया गया।

Mann Ki Baat: साइबर सुरक्षा के मुद्दे पर प्रधानमंत्री ने डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन ठगी के मामलों को लेकर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि OTP, आधार नंबर या बैंक खाते की जानकारी किसी के साथ साझा न करें और समय-समय पर पासवर्ड बदलते रहें। जागरूकता ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे बड़ा उपाय है।

Mann Ki Baat: कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे. जयललिता को उनकी जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि ‘अम्मा’ के नाम से लोकप्रिय जयललिता ने महिलाओं के सशक्तिकरण और सुशासन के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए। उनके प्रति तमिलनाडु के लोगों का स्नेह आज भी देखने को मिलता है।

Mann Ki Baat: इसके अलावा, प्रधानमंत्री ने बोर्ड परीक्षाओं का जिक्र करते हुए छात्रों को ‘परीक्षा पे चर्चा’ से प्रेरणा लेने और आत्मविश्वास के साथ परीक्षा देने की सलाह दी। खेलों पर बात करते हुए उन्होंने भारतीय मूल के उन खिलाड़ियों की सराहना की, जो अन्य देशों की टीमों से खेलते हुए भी भारत का नाम रोशन कर रहे हैं।

Mann Ki Baat: कार्यक्रम के अंत में प्रधानमंत्री ने केरल की नन्ही आलिन शेरिन अब्राहम के अंगदान के फैसले की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे निर्णय समाज को नई दिशा देते हैं। उन्होंने देशवासियों से सेवा, जागरूकता और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire