Create your Account
Manmohan Singh : पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की तबियत बिगड़ी, इमरजेंसी विभाग में भर्ती...
Manmohan Singh : नई दिल्ली। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की तबियत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें आज अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के इमरजेंसी विभाग में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की एक विशेष टीम उनकी जांच कर रही है, लेकिन फिलहाल उनकी स्वास्थ्य स्थिति को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। बता दें कि डॉ. मनमोहन सिंह की उम्र 91 वर्ष है और वे लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं।
Manmohan Singh : इससे पहले भी उन्हें कई बार अस्पताल में भर्ती किया जा चुका है। देश के 13वें और 14वें प्रधानमंत्री रहे डॉ. सिंह को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें पहले भी उठानी पड़ी हैं। पूर्व प्रधानमंत्री की तबियत बिगड़ने की खबर के बाद उनके समर्थकों और राजनीतिक जगत में चिंता का माहौल है। हालांकि, अस्पताल से मिली ताज़ा जानकारी के अनुसार, उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है और उन्हें निगरानी में रखा गया है।
Related Posts
More News:
- 1. CG Crime : लिव-इन रिश्ते का खौफनाक अंत, मंगलसूत्र बना मौत का फंदा, साथी ने ही ली जान, आरोपी गिरफ्तार
- 2. Raghav Chadha : आम आदमी पार्टी ने राघव चड्ढा को राज्यसभा के डिप्टी लीडर पद से हटाया, अशोक मित्तल लेंगे जगह
- 3. Monday's Horoscope: सोमवार को मिथुन, सिंह, तुला राशि के जातकों को मिलेगा लाभ... पढ़ें कैसा रहेगा आज का दिन
- 4. MP Cabinet Meeting: मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले : किसानों की भूमि अधिग्रहित करने पर अब 4 गुना मुआवजा, उज्जैन-छिंदवाड़ा को भी तोहफा, छात्रों को साइकल देने समेत इन प्रस्तावों पर लगी मुहर
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

