Create your Account
मनमोहन सिंह ने सर्वोच्च पदों को किया सुशोभित, आरएसएस ने दी श्रद्धांजलि, देश के लिए उनके योगदान को किया याद
- Pradeep Sharma
- 27 Dec, 2024
Manmohan Singh: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और दिग्गज राजनेता डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख
नई दिल्ली। Manmohan Singh: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और दिग्गज राजनेता डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख सचिव ने शोक जताया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत और इसके महासचिव दत्तात्रेय होसबाले ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए शुक्रवार को कहा कि भारत के लिए उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।
Manmohan Singh: आरएसएस द्वारा एक बयान जारी किया गया। इस संयुक्त बयान में कहा, पूर्व प्रधानमंत्री एवं देश के वरिष्ठ नेता डॉ. मनमोहन सिंह के निधन से पूरा देश अत्यंत दुखी है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ उनके परिवार एवं प्रियजनों तथा अनगिनत प्रशंसकों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता है। साथ ही बयान में कहा गया कि डॉ. मनमोहन सिंह साधारण पृष्ठभूमि से आते थे। इसके बावजूद मनमोहन सिंह ने देश के सर्वोच्च पद हासिल कर उसे सुशोभित किया।
Manmohan Singh: संघ के शीर्ष नेतृत्व ने बयान में कहा, प्रसिद्ध अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह के भारत के लिए योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। हम ईश्वर से दिवंगत आत्मा को सद्गति प्रदान करने की प्रार्थना करते हैं। भारत में आर्थिक सुधारों के जनक पूर्व प्रधानमंत्री, वित्त मंत्री और दिग्गज राजनेता डॉ. मनमोहन सिंह का गुरुवार रात को दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया। मनमोहन सिंह 92 वर्ष के थे।
Manmohan Singh: मनमोहन सिंह का योगदान बता दें कि कांग्रेस नेता डॉ. मनमोहन सिंह 2004 से 2014 तक, 10 साल देश के प्रधानमंत्री रहे। इससे पहले उन्होंने वित्त मंत्री के रूप में देश के आर्थिक ढांचे को मजबूत करने में मदद की। वह वैश्विक वित्तीय और आर्थिक क्षेत्रों में एक प्रसिद्ध नाम थे। डॉ. मनमोहन सिंह ने देश में हुए आर्थिक सुधारों में अहम भूमिका निभाई थी।
Manmohan Singh: पीवी नरसिम्हा राव की सरकार में रहे वित्त मंत्री वह साल 1991 में पीवी नरसिम्हा राव की सरकार में वित्त मंत्री भी रहे। उन्होंने बजट के दौरान उदारीकरण, निजीकरण और वैश्विकरण से जुड़े कई ऐलान किए थे, जिससे देश की अर्थव्यवस्था को नई गति मिली। मनमोहन सिंह को साल 1987 में भारत के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से नवाजा गया।
Manmohan Singh: इसके अलावा उन्हें 1995 में जवाहरलाल नेहरू बर्थ सेंटेनरी अवॉर्ड ऑफ द इंडियन साइंस कांग्रेस, 1993 में वर्ष के सर्वश्रेष्ठ वित्त मंत्री के लिए एशिया मनी अवॉर्ड, 1956 में कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी का एडम स्मिथ पुरस्कार जैसे कई सम्मान से सम्मानित किया गया है।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : हाईटेंशन तार के चपेट में आने से 6 मवेशियों की मौत, गांव में मचा हड़कंप
- 2. IND A vs SL A: भारत ए ने श्रीलंका ए को अनौपचारिक टेस्ट में 10 विकेट से हराया, गुरनूर बरार ने लिए 10 विकेट
- 3. CG Police Transfer : SP ने बदले 12 पुलिसकर्मियों के पदस्थापन, कई थानों को मिले नए प्रभारी, देखें आदेश
- 4. MP News : फोटो को लेकर विवाद के बाद युवक ने की आत्महत्या, तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

