Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Manipur violence: मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 30 घरों को आग लगाई, पांच दिन के लिए इंटरनेट सेवा बंद

Manipur violence

Manipur violence: मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 30 घरों को आग लगाई, पांच दिन के लिए इंटरनेट सेवा बंद
X

Manipur violence: मणिपुर: मणिपुर के उखरुल जिले में हालात एक बार फिर बिगड़ गए हैं। कथित तौर पर तंगखुल नगा समुदाय के एक सदस्य पर हमले के विरोध में भड़की हिंसा के दौरान कई घरों को आग के हवाले कर दिया गया और गोलीबारी की घटनाएं भी सामने आई हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए राज्य सरकार ने एहतियातन जिले में पांच दिनों के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद करने का आदेश जारी किया है।

Manipur violence: पुलिस अधिकारियों के अनुसार, हथियारबंद लोगों ने लिटान सारेइखोंग क्षेत्र में खाली पड़े करीब 30 मकानों में आग लगा दी। हिंसा के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है और सुरक्षा बलों की अतिरिक्त तैनाती की गई है। सरकार ने उखरुल जिले के राजस्व क्षेत्र में ब्रॉडबैंड, वीपीएन और वी-सैट आधारित इंटरनेट सेवाओं को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है।

Manipur violence: बीते दो दिनों से हालात संवेदनशील बने हुए हैं। गोलीबारी की घटनाओं से भयभीत होकर सैकड़ों स्थानीय लोग, जिनमें महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग शामिल हैं, सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन कर चुके हैं। कई ग्रामीणों ने कांगपोकपी जिले के मोटबुंग और सैकुल इलाकों में शरण ली है। मंत्री गोविंदास कोंथौजाम ने बताया कि स्थिति पर नियंत्रण के लिए भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं, हालांकि इलाके में तनाव अभी भी बना हुआ है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire