Create your Account
Manipur: मणिपुर में राष्ट्रपति शासन खत्म, युमनाम खेमचंद सिंह ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ
Manipur: इंफाल: मणिपुर में लंबे समय से लागू राष्ट्रपति शासन आज समाप्त कर दिया गया। गृह मंत्रालय ने अधिसूचना जारी कर तत्काल प्रभाव से राष्ट्रपति शासन हटाने की घोषणा की। इसके साथ ही राज्य को नया मुख्यमंत्री भी मिल गया है। बीजेपी विधायक युमनाम खेमचंद सिंह ने लोकभवन में राज्यपाल अजय भल्ला के हाथों मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
Manipur: 62 वर्षीय खेमचंद सिंह सिंगजामेई विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। पेशे से इंजीनियर रहे खेमचंद पिछले बीरेन सिंह सरकार में नगर प्रशासन एवं आवास मंत्री थे। वे मैतेई समुदाय से हैं और आरएसएस के करीबी माने जाते हैं। मंगलवार को बीजेपी विधायक दल की बैठक में उन्हें विधायक दल का नेता चुना गया था। इस बैठक में राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग आब्जर्वर थे। मुख्यमंत्री की दौड़ में गोविंद दास और टी विश्वजीत सिंह भी प्रमुख दावेदार थे।
Manipur: मणिपुर में मई 2023 से मैतेई-कुकी जातीय हिंसा जारी है, जिसमें 260 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं। बीरेन सिंह के 13 फरवरी 2025 को इस्तीफे के बाद राष्ट्रपति शासन लगा था, जिसे अगस्त 2025 में बढ़ाया गया था। अब नई सरकार के गठन से राज्य में राजनीतिक स्थिरता की उम्मीद जगी है।
Related Posts
More News:
- 1. UP Crime : दोस्ती बनी मौत की वजह, ‘हादसे’ के पीछे निकली खौफनाक साजिश, ऐसे खुली आरोपियों की पोल
- 2. CG News : तेंदुए ने घर से बुजुर्ग को घसीट ले गया, जंगल में मिली लाश, गांव में दहशत का माहौल
- 3. Raipur City News : राजधानी में एक और लिफ्ट हादसा : फाफाडीह स्थित पिथालिया कॉम्प्लेक्स में लगभग 20 मिनट तक फंसी रही IAS अफसर की पत्नी
- 4. CG News : धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम के तहत प्रदेश में सुनाई गई पहली सजा, झाड़फूंक, चमत्कारी इलाज के दौरान युवती की हुई थी मौत, आरोपी महिला को उम्रकैद
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

