Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Manipur New CM: मणिपुर में राष्ट्रपति शासन का खात्मा, युमनाम खेमचंद सिंह होंगे नए CM, विधायकों ने चुना बहुमत दल का नेता

Manipur New CM

Manipur New CM: मणिपुर में राष्ट्रपति शासन का खात्मा, युमनाम खेमचंद सिंह होंगे नए CM, विधायकों ने चुना बहुमत दल का नेता
X

नई दिल्ली/इम्फाल। Manipur New CM Yumnam Khemchand Singh : भारतीय जनता पार्टी के नेता युमनाम खेमचंद सिंह को मणिपुर में विधायक दल का नेता चुना गया है। अब वह राज्य के नए मुख्यमंत्री होंगे। बीजेपी विधायक दल की बैठक में युमनाम खेमचंद को नेता चुना गया। बैठक में नॉर्थ ईस्ट को-ऑर्डिनेटर संबित पात्रा, मणिपुर बीजेपी प्रभारी अजीत गोपछाड़े और ऑब्जर्वर तरुण चुघ खास तौर पर मौजूद थे। ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि वह जल्द ही सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए राजभवन जाएंगे और उनके कैबिनेट का गठन भी जल्द ही साफ हो जाएगा।

Manipur New CM Yumnam Khemchand Singh : बता दें कि मणिपुर में दो साल से ज्यादा चली हिंसा के बाद यहां राष्ट्रपति शासन लगा दिया गया था। 13 फरवरी 2025 को भारत के राष्ट्रपति ने संविधान के अनुच्छेद 356 के तहत मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया था। संविधान के अनुसार, राष्ट्रपति शासन की यह घोषणा छह महीने के लिए वैध थी। जिसके बाद 5 अगस्त को इसे फिर से 6 महीने के लिए बढ़ा दिया गया था।


Manipur New CM Yumnam Khemchand Singh : जानिए कौन हैं युमनाम खेमचंद

युमनाम खेमचंद सिंह को मणिपुर में एक अनुभवी और प्रभावशाली नेता माना जाता है। सिंगजामेई निर्वाचन क्षेत्र से आने वाले खेमचंद सिंह का मुख्यमंत्री की कुर्सी तक का सफर काफी शानदार रहा है। वह मणिपुर विधानसभा के स्पीकर रह चुके हैं और अपनी निष्पक्ष कार्यशैली के लिए लोकप्रिय रहे हैं। मौजूदा सरकार में उन्होंने ग्रामीण विकास और पंचायती राज जैसे अहम मंत्रालय संभाले थे।

Manipur New CM Yumnam Khemchand Singh : मई 2023 में शुरू हुई थी हिंसा

बता दें कि, मणिपुर में जातीय हिंसा 3 मई 2023 को शुरू हुई थी जो अब तक जारी है। दो साल से ज्यादा समय से चल रही इस हिंसा में 260 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और 60,000 से ज्यादा लोग विस्थापित हुए हैं। राज्य में लंबे समय तक अशांति और रुक-रुक कर झड़पें हो रही हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire