Top
Begin typing your search above and press enter to search.

मानव सेवा दल ने नववर्ष पर चलाया स्वच्छता अभियान

मानव सेवा दल ने नववर्ष पर चलाया स्वच्छता अभियान
X

रायपुर। परम् पूज्य सदगुरुदेव सतपाल जी महाराज की प्रेरणा से मानव सेवा दल, जिला रायपुर, छत्तीसगढ़ द्वारा नववर्ष के अवसर पर बूढ़ा तालाब (विवेकानंद सरोवर) में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डीएसपी पुलिस मुख्यालय रायपुर गुरु नारायण यादव ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। विशेष अतिथि के रूप में मुख्य कार्यपालन अभियंता जोन क्रमांक-1 नगर निगम रायपुर द्रोणी कुमार पैकरा, भाजपा मंडल अध्यक्ष सदर बाजार रायपुर संतोष सोनी, और जोन स्वास्थ्य अधिकारी जोन क्रमांक-4 नगर निगम रायपुर वीरेंद्र चंद्राकर शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूजनीय महात्मा दीप्ति बाई ने की। स्वच्छता अभियान की शुरुआत प्रातः 6:00 बजे भारत माता के जयकारे के साथ हुई। उपस्थित अतिथियों का स्वागत संस्था के कार्यकर्ताओं ने श्रीफल और संस्था की पत्रिका ‘हंसादेश’ देकर किया।

इसके बाद संत-महात्माओं, अतिथियों और मानव सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने सुबह 6:00 से 8:00 बजे तक बूढ़ा तालाब और आसपास के क्षेत्र में साफ-सफाई की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीएसपी गुरु नारायण यादव ने कहा, "स्वच्छता हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। स्वच्छ वातावरण ही हमारे स्वास्थ्य का आधार है। हमें इसे अपनी आदत में शामिल करना चाहिए।" कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूजनीय महात्मा दीप्ति बाई जी ने कहा, "स्वच्छ तन, स्वच्छ मन और स्वच्छ वातावरण से ही जीवन सुंदर और स्वच्छ बनता है।" मानव सेवा दल की जिला प्रमुख विजयलक्ष्मी ने कहा, "नववर्ष पर अक्सर लोग पिकनिक के दौरान गंदगी फैलाते हैं, जिससे हमारे स्वच्छ और सुंदर स्थलों का वातावरण दूषित हो जाता है। इसी को ध्यान में रखते हुए हमारी संस्था समय-समय पर स्वच्छता अभियान चलाकर ‘स्वच्छ भारत मिशन’ में योगदान देती है।"

इस अभियान को सफल बनाने में डॉ. पी.एल. तारक (प्रदेश सचिव), अनीश दीवान (जिला प्रधान), पुरुषोत्तम, अनिल, शरद, सनत, मुकेश, विजयलक्ष्मी (जिला प्रमुख), नंदलाल (उप जिला प्रमुख), येम लाल (जिला प्रशिक्षक), खोमेंद्र (जिला संयोजक) सहित यूथ विंग के सदस्यों और प्रेमी भाइयों-बहनों का योगदान सराहनीय रहा। कार्यक्रम के अंत में मीडिया प्रभारी सत्य प्रकाश ने जानकारी दी कि मानव सेवा दल आगे भी इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा और स्वच्छता के प्रति समाज को जागरूक करेगा।





Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire