Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

कर्मचारियों को वेतन बांटने जा रहे मैनेजर से चाकू की नोक पर 2 लाख की लूट, पुलिस करेगी घटना का रिक्रिएशन

मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।

कर्मचारियों को वेतन बांटने जा रहे मैनेजर से चाकू की नोक पर 2 लाख की लूट, पुलिस करेगी घटना का रिक्रिएशन
X

MP News : भोपाल। अगर आप भोपाल की सड़कों पर पैसे लेकर किसी काम से निकले हैं तो सावधान और सतर्क होकर चलें,शहर की सड़कों पर लुटेरे आपका इंतजार कर रहे हैं। भोपाल में लगातार इस तरह की वारदातें सामने आ रही है। ताजा मामला गोविंदपुरा थाना क्षेत्र से सामने आया है। जहां पॉश इलाके रचना टावर के पास लुटेरों ने एक मैनेजर से दो लाख रुपए लूट लिए। पुलिस लुटेरों को पकड़ने के प्रयास में जुटी हुई है, लेकिन उजाला नहीं होने के चलते सीसीटीवी फुटेज क्लियर नहीं आ पाए हैं। इसलिए पुलिस घटना का रिक्रिएशन करवाने जा रही है।

MP News : जानकारी अनुसार गोविंदपुरा इलाके में रचना टॉवर के पास निजी कंपनी के मैनेजर से बदमाशों ने दो लाख रुपए लूट लिए। ऑफिस से लौटते समय दो बाइक पर सवार चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू अड़ाकर मैनेजर से मारपीट की और पैसों से भरा बैग छीन कर फरार हो गए। गोविंदपुरा थाना पुलिस के अनुसार, फरियादी दीपेश जोशी (45) हबीबगंज स्टेशन के पास निजी कंपनी (बंसल-वन) में मैनेजर हैं। फरियादी हबीबगंज से प्रभात पेट्रोल पंप स्थित अपने ऑफिस की अन्य ब्रांच पर कर्मचारियों को वेतन बांटने के लिए दो लाख रुपए लेकर जा रहे थे। इसी दौरान रचना टॉवर के पास श्मशान घाट रोड पर उन्हें दो बाइक से आए नकाबपोश चार बदमाशों ने रोक लिया और लूट कर फरार हो गए।

MP News : जहां वारदात हुई वह सुनसान इलाका है। पुलिस का अनुमान है कि आरोपियों ने प्लानिंग के साथ वारदात को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जिस जगह पर वारदात हुई है, वहां पर सीसीटीवी भी नहीं लगे हैं। इसके चलते पुलिस अब आरोपियों का रूट तलाश कर रही है। पुलिस जानकारी जुटा रही है कि लूट को अंजाम देने वाले आरोपी किस रास्ते से आए थे और किस रास्ते की तरफ गए हैं। पुलिस करेगी क्राइम सीन का रिक्रिएशन गोविंदपुरा में बंसल वन के मैनेजर के साथ हुई दो लाख रुपए की लूट के मामले में पुलिस क्राइम सीन का रिक्रिएशन करने जा रही है।

MP News : दरअसल, लूट की वारदात के बाद अंधेरा होने के चलते पुलिस को सीसीटीवी वाले जगहों को चिन्हित करने में मुश्किल खड़ी हो रही थी। वारदात करने वाले लुटेरों की तकनीक पूर्व में श्यामला हिल्स और चूना भट्टी थाना क्षेत्र में हुई घटना से मेल खा रही है। इसलिए इन प्रकरणों से जुड़े आरोपियों के संबंध में भी ब्यौरा खंगाला जा रहा है।

MP News : पांच माह पहले भी शराब कंपनी के मैनेजर को लूटा था-
7 अगस्त 2024 को रचना टॉवर्स में शराब कंपनी का ऑफिस में बदमाशों ने 12 लाख रुपए लूट लिए थे। बदमाशों ने पहले कलेक्शन एजेंट का नाम लेकर फ्लैट का गेट खुलवाया था, फिर बंदूक अड़ाकर बुजुर्ग मैनेजर श्याम सुंदर जायसवाल (62) से 12 लाख रुपए लूट लिए थे। मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire