Mamata Banerjee : मैं हारी नहीं हूं, इस्तीफा नहीं दूंगी…., ममता बनर्जी ने किया ऐलान, सियासी हलचल तेज
Mamata Banerjee : कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की हार के बाद पार्टी सुप्रीमो और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बड़े आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि वे चुनाव नहीं हारीं, बल्कि 100 सीटों पर वोटों की लूट हुई है। ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए इसे “प्रजातंत्र की हत्या” करार दिया।
Mamata Banerjee : लड़ाई BJP से नहीं, चुनाव आयोग से थी
ममता बनर्जी ने कहा कि उनकी लड़ाई सिर्फ भाजपा से नहीं, बल्कि चुनाव आयोग से भी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग का रवैया पूरी तरह पक्षपातपूर्ण था। ममता ने साफ कहा कि वे लोकभवन जाकर इस्तीफा नहीं देंगी। उन्होंने कहा, “मुझे लोकभवन क्यों जाना चाहिए? अगर मुझे शपथ लेनी होती तो चली जाती, लेकिन अब मैं सड़कों पर रहूंगी।”
Mamata Banerjee : INDIA गठबंधन का समर्थन
ममता बनर्जी ने कहा कि INDIA गठबंधन के नेता उनके साथ हैं। सोनिया गांधी, राहुल गांधी, उद्धव ठाकरे और हेमंत सोरेन समेत कई नेताओं ने उनसे बात की है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव कल आ रहे हैं। ममता ने आरोप लगाया कि उनके साथ बूथ से धक्का मारकर निकाला गया।
Mamata Banerjee : काउंटिंग सेंटर पर कब्जे का आरोप
ममता बनर्जी ने दावा किया कि काउंटिंग सेंटर को हाईजैक किया गया। चुनाव के बाद EVM मशीनों पर चार्ज लगाए गए। उन्होंने कहा कि दो फेज के चुनाव के बाद उनके लोगों को अरेस्ट करना शुरू कर दिया गया और अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया।
Mamata Banerjee : 10 सदस्यीय फैक्ट-फाइंडिंग कमेटी गठन
ममता बनर्जी ने कहा कि वे 10 सदस्यीय फैक्ट-फाइंडिंग कमेटी गठित करेंगी। यह कमेटी विभिन्न इलाकों में जाकर जांच करेगी। उन्होंने कहा कि हम बाउंस बैक करेंगे। बंगाल में हमने टाइगर की तरह लड़ाई लड़ी।
Mamata Banerjee : महाराष्ट्र-हरियाणा का जिक्र
ममता ने कहा कि भाजपा ने महाराष्ट्र और हरियाणा में भी इसी तरह चुनाव जीते, लेकिन हमने पूरी ताकत से लड़ाई लड़ी। उन्होंने केंद्र सरकार पर एक पार्टी की सरकार बनाने का आरोप लगाया।
Mamata Banerjee : बंगाल में सियासी हलचल
पश्चिम बंगाल चुनाव के रुझानों में भाजपा ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है, जबकि TMC काफी पीछे है। ममता बनर्जी के इस बयान से राज्य की राजनीति में नई हलचल मच गई है।

