Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Mallikarjun Kharge: 82 साल के हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, प्रधानमंत्री मोदी और राहुल गांधी ने X पर दी शुभकामनाएं

दलित नेता खरगे साधारण पृष्ठभूमि से आते हैं और उन्होंने पार्टी, अपने गृह राज्य, और केंद्र की सरकारों में कई अहम पद संभाले हैं।

Mallikarjun Kharge: 82 साल के हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, प्रधानमंत्री मोदी और राहुल गांधी ने X पर दी शुभकामनाएं
X
Mallikarjun Kharge: नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का आज जन्मदिन है, और वह 82 साल के हो गए हैं। इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और उनके लंबे एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी शुभकामनाएं दीं।

Mallikarjun Kharge: बता दें, कांग्रेस अध्यक्ष खरगे का जन्म 21 जुलाई 1942 को कर्नाटक में हुआ था। दलित नेता खरगे साधारण पृष्ठभूमि से आते हैं और उन्होंने पार्टी, अपने गृह राज्य, और केंद्र की सरकारों में कई अहम पद संभाले हैं। वह दो दशक बाद पहले ऐसे कांग्रेस अध्यक्ष बने हैं, जो गांधी परिवार से नहीं हैं।

पीएम ने किया ट्वीट
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा, 'कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे को जन्मदिन की शुभकामनाएं। आपके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना है।'




राहुल ने दी शुभकामनाएं
वहीं, राहुल गांधी ने भी कांग्रेस अध्यक्ष को शुभकामनाएं दीं। राहुल ने कहा, 'आपकी अथक सेवा और लोगों के हित के प्रति समर्पण एक प्रेरणा है। आपके लिए ढेर सारा प्यार और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।'


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire