Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Malaysia Masters Badminton Tournament: मलेशिया मास्टर्स में प्रणय और करुणाकरन की शानदार जीत, दूसरे दौर में पहुंचे; सिंधू पहले दौर में बाहर

Malaysia Masters Badminton Tournament: मलेशिया मास्टर्स में प्रणय और करुणाकरन की शानदार जीत, दूसरे दौर में पहुंचे; सिंधू पहले दौर में बाहर
X

Malaysia Masters Badminton Tournament: नई दिल्ली: एचएस प्रणय और सतीश करुणाकरन ने मलेशिया मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष एकल में शानदार प्रदर्शन कर उलटफेर किया और दूसरे दौर में प्रवेश किया। वहीं, दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू पहले ही दौर में हारकर महिला एकल से बाहर हो गईं।

Malaysia Masters Badminton Tournament: पुरुष एकल में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा

प्रणय ने जापान के पांचवें वरीय केंटा निशिमोतो को 19-21, 21-17, 21-16 से हराकर 1 घंटे 22 मिनट के कड़े मुकाबले में जीत हासिल की। करुणाकरन ने तीसरे वरीय चीनी ताइपे के चोउ टिएन चेन को केवल 39 मिनट में 21-13, 21-14 से मात दी। भारत के आयुष शेट्टी ने भी कनाडा के ब्रायन यांग को 20-22, 21-10, 21-8 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई।

Malaysia Masters Badminton Tournament: सिंधू का निराशाजनक प्रदर्शन

जहां पुरुष एकल में भारत ने शानदार प्रदर्शन किया, वहीं महिला एकल में सिंधू की खराब फॉर्म जारी रही। इस सुपर 500 टूर्नामेंट में वह वियतनाम की नगुयेन थियू लिंथ से 11-21, 21-14, 15-21 से हारकर पहले ही दौर में बाहर हो गईं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire