Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Malayalam Film Directors Arrested: मलयालम फिल्मों के दो डायरेक्टर गिरफ्तार, फ्लैट से मिला हाइब्रिड गांजा, जांच में जुटी पुलिस

Malayalam Film Directors Arrested: मलयालम फिल्मों के दो डायरेक्टर गिरफ्तार, फ्लैट से मिला हाइब्रिड गांजा, जांच में जुटी पुलिस
X

Malayalam Film Directors Arrested: केरल: केरल पुलिस की आबकारी टीम ने कोच्चि में बड़ी कार्रवाई करते हुए मलयालम फिल्म निर्देशक खालिद रहमान, अशरफ हमजा और उनके दोस्त शालिफ मोहम्मद को गिरफ्तार किया। यह छापेमारी रात 2 बजे पुरवा ग्रैंडबे फ्लैट नंबर 506 में की गई, जहां से 1.6 ग्राम हाइब्रिड गांजा बरामद हुआ। यह फ्लैट सिनेमैटोग्राफर समीर ताहिर ने किराए पर लिया था।

Malayalam Film Directors Arrested: पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि फ्लैट में गांजा रखा है। आबकारी विभाग की विशेष टीम ने तुरंत कार्रवाई की और तीनों को गांजा इस्तेमाल करने की तैयारी करते पकड़ा। एक अधिकारी ने बताया, "हमने तीनों को हिरासत में लिया और उनके पास से हाइब्रिड गांजा जब्त किया। पूछताछ में पता चला कि ये लोग लंबे समय से गांजा का सेवन कर रहे थे।"

Malayalam Film Directors Arrested: तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट, 1985 की धारा 20(बी)(2)ए और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है। फ्लैट के मालिक की जानकारी जुटाई जा रही है। खालिद रहमान 'अनुरागा करिक्किनवेल्लम', 'उंडा' और 'थल्लूमाला' जैसी फिल्मों के लिए मशहूर हैं, जबकि अशरफ हमजा 'तमाशा' और 'भीमंते वझी' के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में अभिनेता शाइन टॉम चाको भी ड्रग रेड के दौरान पकड़े गए थे, लेकिन उन्हें जमानत मिल गई थी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire