Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Makhana Khane K Fayde : सुपरफूड मखाना की ग्लोबल डिमांड, बजट 2025 में बना चर्चा का केंद्र, जानिए इसके जबरदस्त फायदे...

इस कदम से किसानों को बड़ा लाभ मिलेगा और भारतीय मखाने को वैश्विक पहचान मिलेगी।

Makhana Khane K Fayde : सुपरफूड मखाना की ग्लोबल डिमांड, बजट 2025 में बना चर्चा का केंद्र, जानिए इसके जबरदस्त फायदे...
X

Makhana Khane K Fayde : नई दिल्ली। मखाना, जिसे अक्सर व्रत-त्योहार के दौरान खाया जाता है, अब सिर्फ पारंपरिक भोजन तक सीमित नहीं रहा। इसकी पौष्टिकता और सेहत पर पड़ने वाले फायदों के कारण इसे सुपरफूड का दर्जा दिया गया है। यही वजह है कि बजट 2025-26 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मखाने का जिक्र करते हुए बिहार में मखाना बोर्ड की स्थापना की घोषणा की। इस कदम से किसानों को बड़ा लाभ मिलेगा और भारतीय मखाने को वैश्विक पहचान मिलेगी।

Makhana Khane K Fayde : ग्लोबल मार्केट में मखाने की बढ़ती मांग-
बीते कुछ वर्षों में बिहार का मखाना दुनियाभर में मशहूर हुआ है। हेल्थ इंडस्ट्री, डाइटिशियन और सुपरफूड से जुड़े ब्रांड्स इसे बेहद हेल्दी स्नैक मान रहे हैं। वजन घटाने से लेकर डायबिटीज और हड्डियों की मजबूती तक, मखाना एक बेहतरीन विकल्प बन चुका है।

Makhana Khane K Fayde : मखाना क्यों है सुपरफूड? जानिए इसके गजब के फायदे-

1. पोषक तत्वों से भरपूर- मखाना में कैल्शियम, प्रोटीन, आयरन, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस और कार्ब्स भरपूर मात्रा में होते हैं। यह शरीर की मजबूती और संपूर्ण पोषण के लिए बेहतरीन फूड है।
2. ब्लड शुगर कंट्रोल करता है- मखाना लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाला फूड है, जिससे ब्लड शुगर धीरे-धीरे रिलीज होता है। डायबिटीज और प्रीडायबिटीज के मरीजों के लिए इसे बेहद फायदेमंद माना जाता है।
3. हड्डियों को मजबूत बनाता है- इसमें कैल्शियम और फॉस्फोरस पाया जाता है, जो बोन डेंसिटी को बढ़ाता है और हड्डियों की मजबूती बनाए रखता है। जिन्हें हड्डियों में दर्द और जोड़ों की समस्या होती है, उनके लिए मखाना एक बेहतरीन विकल्प है। 4. वजन घटाने में मददगार- एयर फ्राई मखाना लो-कैलोरी और हाई-फाइबर युक्त स्नैक है। लंबे समय तक पेट भरा रहता है, जिससे जंक फूड और अनहेल्दी स्नैक्स खाने की क्रेविंग कम होती है। अगर इसे रोजाना डाइट में शामिल किया जाए, तो वजन तेजी से घटाया जा सकता है।
5. पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है- फाइबर से भरपूर होने के कारण मखाना पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है। यह आसानी से पच जाता है और कब्ज, अपच जैसी समस्याओं को दूर रखता है।

Makhana Khane K Fayde : मखाना बोर्ड की स्थापना से किसानों को होगा बड़ा फायदा-
बजट 2025 में घोषित बिहार में मखाना बोर्ड की स्थापना से मखाने की खेती करने वाले किसानों को सीधा फायदा मिलेगा। नए तकनीकी इनोवेशन और सरकारी समर्थन से मखाने की उत्पादन क्षमता बढ़ेगी। भारतीय मखाना को अंतरराष्ट्रीय बाजार में नई पहचान मिलेगी। **कैसे करें मखाने का सेवन? रोजाना 1 मुट्ठी एयर फ्राई मखाना स्नैक के तौर पर खाएं। दूध में मिलाकर या खीर बनाकर भी खा सकते हैं। घी में हल्का भूनकर नमक और मसाले डालकर चाय के साथ ले सकते हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire