Top
Begin typing your search above and press enter to search.

थाना माकड़ी पुलिस के द्वारा अवैध रूप से मवेशी के तस्करी करने वाले पर कार्रवाई

थाना माकड़ी पुलिस के द्वारा अवैध रूप से मवेशी के तस्करी करने वाले पर कार्रवाई

थाना माकड़ी पुलिस के द्वारा अवैध रूप से मवेशी के तस्करी करने वाले पर कार्रवाई
X


रोशन सेन/माकड़ी - पुलिस अधीक्षक वाए अक्षय कुमार (भा.पु.से.) कोंडागांव के दिशा निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रूपेश कुमार डांडे के मार्गदर्शन पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कोंडागांव रूपेश कुमार के पर्यवेक्षक अपराधों की नियंत्रण करने के उद्देश्य से थाना में कल दिनांक 26.7.2024 को जरिए मुकबीर के सूचना पर ग्राम तमरावण्ड में रेड कार्यवाही किया गया।


रेड कार्यवाही में तीन व्यक्ति जिनका नाम पूछने पर 1.दुर्जन विश्वकर्मा पिता जुगधर विश्वकर्मा ,उम्र 42 वर्ष जाति लोहार साकिन मूलमुला जामपारा थाना कोतवाली जिला कोंडागांव,2. लखेश्वर मरकाम पिता गुंजूराम मरकाम उम्र 26 वर्ष जाति पारधी साकिन मूलमुला जामपारा थाना कोतवाली कोंडागांव जिला कोंडागांव,3. राजू विश्वकर्मा पिता जुगधर विश्वकर्मा, उम्र 34 वर्ष जाति लोहार साकिन मूलमुला जामपारा थाना कोतवाली कोंडागांव ,जिला कोंडागांव के कब्जे से 03 भैंसी ,09 नाग भैंसा, 13 नग बैल, मिला पूछताछ करने पर बताया कि आसपास के गांव से कृषि हेतु किसानों से जानवर खरीदते हैं और उड़ीसा बॉर्डर में अन्य कोचिया को कटनी (मांस) के लिए बचा जाता है बताने पर विधिवत आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 45/24 धारा छत्तीसगढ़ कृषक पशु परीक्षण अधिनियम 2004 की धारा 04,06,10 एवं पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम 1960 कायम कर विवेचना में लिया गया है सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड हेतु न्यायालय पेश कर जेल दाखिल किया जाता है।


इस कार्यवाही में निरीक्षक सुशील पटेल सउनि राकेश भोयर, सउनि गिरीश कतलम, प्रधान आरक्षक राकेश जुर्री,प्रधान आरक्षक सहदेव कुंजाम, आरक्षक गंगा मरकाम, केमेंद्र उइके एवं एमटीआर मनेश मंडावी का सराहनी योगदान रहा। पशु चिकित्सा डॉ एस मरकाम ने बताया जो मवेशी लाए गए हैं वह सभी स्वस्थ है अभी कल से उनको चारा नहीं मिला हुआ है और सभी मवेशी कृषि के योग्य है।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire