Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Ram Mandir: राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा फेरबदल, व्यवस्थापक गोपाल राव ने छोड़ा मंदिर परिसर

Vpb
Ram Mandir: राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा फेरबदल, व्यवस्थापक गोपाल राव ने छोड़ा मंदिर परिसर
X

Ram Mandir: अयोध्या: अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से जुड़े हालिया घटनाक्रम के बीच एक और महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। सूत्रों के अनुसार, राम मंदिर ट्रस्ट के व्यवस्थापक गोपाल राव ने मंदिर परिसर छोड़ दिया है। बताया जा रहा है कि 6 जुलाई को ट्रस्ट की बैठक के दौरान ही उन्होंने कारसेवक पुरम में अपना कार्यस्थल स्थानांतरित कर लिया था। साथ ही, उन्हें ट्रस्ट के विशेष आमंत्रित सदस्य के पद से पहले ही हटाया जा चुका है और उनका आधिकारिक कार पास भी वापस ले लिया गया है। इसके बाद मंदिर परिसर में उनकी प्रशासनिक भूमिका भी समाप्त मानी जा रही है।

सूत्रों का कहना है कि ट्रस्ट में हाल में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत यह निर्णय लिया गया है। चढ़ावा प्रकरण के बाद ट्रस्ट के भीतर कई स्तरों पर बदलाव देखने को मिल रहे हैं, जिसके बीच गोपाल राव का मंदिर परिसर छोड़ना चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि, ट्रस्ट की ओर से अभी तक इस पूरे घटनाक्रम पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

इधर, ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देवगिरी से मुलाकात के लिए रामनगरी के संतों का एक प्रतिनिधिमंडल वैदेही भवन पहुंचा, जहां बंद कमरे में वार्ता हुई। इसी दौरान गोपाल राव भी वहां पहुंचे और गोविंद देवगिरी से चर्चा की। वहीं, अयोध्या राजपरिवार से जुड़े यतींद्र मोहन मिश्रा की भी मौजूदगी रही और उन्हें ट्रस्ट के एक रिक्त पद पर नया सदस्य बनाए जाने की संभावना जताई जा रही है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire