Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Plane crashes in France: फ्रांस में बड़ा विमान हादसा, स्काईडाइवर्स को ले जा रहा प्लेन हुआ क्रैश, 11 लोगों की मौत

Plane crashes in France: फ्रांस में बड़ा विमान हादसा, स्काईडाइवर्स को ले जा रहा प्लेन हुआ क्रैश, 11 लोगों की मौत
X

Plane crashes in France: नई दिल्ली: फ्रांस के पूर्वी हिस्से में स्थित टॉम्ब्लेन इलाके के पास रविवार को एक छोटा नागरिक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि विमान में स्काईडाइविंग करने जा रहे लोग सवार थे। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

राहत और बचाव कार्य जारी

दुर्घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड, पुलिस, एम्बुलेंस और मेडिकल टीमें मौके पर पहुंच गईं। प्रशासन ने तुरंत राहत और बचाव अभियान शुरू कर दिया। अधिकारियों का कहना है कि घायलों और मृतकों की सही जानकारी जांच पूरी होने के बाद ही दी जाएगी।

धमाके का खतरा, लोगों से दूर रहने की अपील

हादसे के बाद विमान में ईंधन होने के कारण विस्फोट का खतरा बना हुआ है। इसी वजह से पुलिस ने लोगों से साल्वाडोर अलेंदे स्ट्रीट और आसपास के इलाके से दूर रहने की अपील की है, ताकि बचाव कार्य बिना किसी रुकावट के जारी रह सके।

हादसे की वजह की जांच शुरू

फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि विमान दुर्घटना किस कारण हुई। शुरुआती जांच में तकनीकी खराबी, खराब मौसम या पायलट की गलती जैसे सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। फ्रांसीसी नागरिक उड्डयन प्राधिकरण की टीम भी मामले की जांच में जुट गई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire