Top
Begin typing your search above and press enter to search.

ED की बड़ी छापेमारी: कारोबारियों के घर 10 गाड़ियों में पहुंची अधिकारियों की टीम

ED की बड़ी छापेमारी: कारोबारियों के घर 10 गाड़ियों में पहुंची अधिकारियों की टीम
X

ED: राजनांदगांव: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार सुबह राजनांदगांव में बड़े पैमाने पर छापेमारी की। रायपुर से 10 गाड़ियों में पहुंची टीम ने सुबह 5:30 बजे से शहर के तीन प्रमुख ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जांच एजेंसी दस्तावेजों की गहन पड़ताल कर रही है।

ED: ईडी ने भारत माता चौक स्थित प्रमुख कारोबारी राधाकृष्ण अग्रवाल के निवास, सत्यम विहार कॉलोनी में यश और रोमिल नहाटा के घर तथा कामठी लाइन में मनीष भंसाली के परिसर पर कार्रवाई की। ये सभी खनन कारोबार, सप्लाई और ब्रोकरेज से जुड़े बताए जा रहे हैं।

ED: सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई खनन घोटाले या अवैध लेनदेन से संबंधित हो सकती है। टीम ने कंप्यूटर, लैपटॉप और महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए हैं। स्थानीय पुलिस मौके पर सुरक्षा में तैनात है। ईडी ने अभी आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, लेकिन जांच मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों से जुड़ी बताई जा रही है। कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire