Top
Begin typing your search above and press enter to search.

IPL 2026 शेड्यूल में बड़ा बदलाव, GT vs CSK मुकाबला अब चेन्नई में, रिवर्स मैच अहमदाबाद शिफ्ट

IPL 2026 शेड्यूल में बड़ा बदलाव, GT vs CSK मुकाबला अब चेन्नई में, रिवर्स मैच अहमदाबाद शिफ्ट
X

IPL 2026 : मुंबई: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आईपीएल 2026 के शेड्यूल में बड़ा बदलाव कर दिया है। गुजरात टाइटंस (GT) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच 26 अप्रैल को होने वाला मुकाबला अब अहमदाबाद के बजाय चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा।

IPL 2026 : रिवर्स मैच अहमदाबाद में

दोनों टीमों के बीच 21 मई को होने वाला रिवर्स फिक्स्चर अब चेन्नई की जगह अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे खेला जाएगा।

IPL 2026 : नगर निगम चुनाव कारण

बीसीसीआई ने इस बदलाव का मुख्य कारण गुजरात में 26 अप्रैल को होने वाले नगर निगम चुनाव बताए हैं। सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए वेन्यू स्वैप किया गया है।

IPL 2026 : दोनों टीमों का प्रदर्शन

इस सीजन अब तक गुजरात टाइटंस ने 4 मैचों में 2 जीत और 2 हार दर्ज की है। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत खराब रही। टीम को पहले तीन मैचों में लगातार हार का सामना करना पड़ा, हालांकि चौथे मैच में जीत हासिल कर CSK ने अपना खाता खोला।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire