Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

वाहन चोरों के साथ मोबाइल स्नैचर पर की गई बड़ी कार्रवाई, 37 लाख का माल बरामद...

पुलिस इसे और पूछताछ कर रही है पूछताछ में और मोबाइल बरामद होने की संभावना है।

वाहन चोरों के साथ मोबाइल स्नैचर पर की गई बड़ी कार्रवाई, 37 लाख का माल बरामद...
X

MP News : भोपाल। राजधानी भोपाल की जोन-2 नगरीय पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाई कर 5 मोटर साइकिल और 19 मोबाइल समेत 37 लाख रुपए का मशरूका बरामद किया है। डीसीपी डॉ संजय अग्रवाल ने पुलिस उपायुक्त कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि बरामद किया गया पूरा सामान चोरी और स्नेचिंग का हैं। उन्होंने बताया कि अवधपुरी में बीडीए कॉलोनी के पास से 11 जनवरी को एक बाइक चोरी हुई थी।

MP News : पुलिस ने चोरी करते हुए हरसूद जिला खंडवा के आरोपी भागवत आचार्य को गिरफ्तार किया था। भागवत भोपाल में लंबे समय से गार्ड की नौकरी कर रहा है और गार्ड की नौकरी के आड़ में वाहन चोरियों की वारदात को अंजाम देता था। उसकी निशानदेही गोविंदपुरा के हिस्ट्रीशीटर महेश को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 5 चोरी की बाइक बरामद की हैं।दोनो ही बदमाश 2011-12 से वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।

MP News : डीसीपी डॉ संजय अग्रवाल ने बताया कि आरोपियों ने गाड़ियां किस-किस थाने से चुराई हैं उसका पता लगाया जा रहा हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने हनुमानगंज निवासी साहिल नाम के आरोपी के साथ नाबालिग मोबाइल स्नेचर को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके पास से 19 मोबाइल जप्त किए हैं। उन्होंने बताया कि दोनों मोबाइल स्नैचिंग और लूट का काम लंबे समय से कर रहे थे उनके विरुद्ध पूर्व के भी रिकॉर्ड दर्द है पुलिस इसे और पूछताछ कर रही है पूछताछ में और मोबाइल बरामद होने की संभावना है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire