Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर
पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लोडिंग पिकअप में लाखों रूपए के देशी शराब पकड़ाई...
बीती रात पुलिस को सूचना मिली कि सफेद रंग की लोडिंग पिकअप भानपुर की तरफ से करोंद चौराहे की ओर आ रही है।

MP News : भोपाल। निशातपुरा पुलिस ने लोडिंग पिकअप वाहन से 360 लीटर अवैध देसी शराब बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी अरुण अहिरवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि शराब की कीमत लगभग 1.92 लाख रुपए आंकी गई है। बीती रात पुलिस को सूचना मिली कि सफेद रंग की लोडिंग पिकअप भानपुर की तरफ से करोंद चौराहे की ओर आ रही है।
MP News : निशातपुरा थाना प्रभारी रूपेश दुबे के निर्देश पर टीम ने करोंद चौराहे पर स्टॉपर लगाकर वाहन को रोका। गाड़ी की जांच में पीछे पीली तिरपाल से ढकी 40 पेटियां मिलीं, जिनमें 2000 क्वार्टर शराब के भरे हुए थे। शराब की इन पेटियों पर श्विंध्याचल डिस्टलरीज प्राइवेट लिमिटेड पीलूखेड़ी तहसील नरसिंहगढ़ जिला राजगढ़श् लिखा था। पुलिस ने अरुण अहिरवार से शराब का वैध लाइसेंस मांगा तो उसने बताया कि उसके पास कोई लाइसेंस नहीं है।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


