Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Big Accident : NH-44 पर पुलिस वाहन कंटेनर से भिड़ा, बम स्क्वॉड के 4 जवान शहीद, 1 गंभीर

टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर ही चार जवानों की दर्दनाक मौत हो गई।

Big Accident : NH-44 पर पुलिस वाहन कंटेनर से भिड़ा, बम स्क्वॉड के 4 जवान शहीद, 1 गंभीर
X

Big Accident : सागर। बुधवार तड़के सागर जिले में नेशनल हाइवे 44 पर हुआ भीषण सड़क हादसा पूरे मध्य प्रदेश पुलिस विभाग को झकझोर कर गया। बांदरी और मालथौन के बीच सुबह करीब 4 बजे मुरैना बम डिस्पोजल और डॉग स्क्वॉड का पुलिस वाहन एक कंटेनर से जोरदार टक्कर मार बैठा। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर ही चार जवानों की दर्दनाक मौत हो गई।

हादसे में शहीद हुए जवानों की पहचान आरक्षक प्रधुमन दीक्षित, आरक्षक अमन कौरव, चालक परमलाल तोमर (तीनों मुरैना निवासी) और डॉग मास्टर विनोद शर्मा (भिंड निवासी) के रूप में हुई है। वहीं आरक्षक राजीव चौहान गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें फौरन भोपाल के निजी अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

दुर्घटना के दौरान वाहन में मौजूद स्क्वॉड डॉग पूरी तरह सुरक्षित है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि तेज रफ्तार या अचानक नियंत्रण खोने से पुलिस वाहन अनियंत्रित होकर कंटेनर से भिड़ गया। कंटेनर चालक फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

घटना के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर राहत-बचाव कार्य शुरू किया और शहीद जवानों के पार्थिव शरीरों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इस हादसे ने पूरे प्रदेश में शोक की लहर पैदा कर दी है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire