Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Big Accident : उत्तर बंगाल में बड़ा हादसा : जलपाईगुड़ी में बस और ट्रक की टक्कर में 5 की मौत, 40 से अधिक घायल

Big Accident : उत्तर बंगाल में बड़ा हादसा : जलपाईगुड़ी में बस और ट्रक की टक्कर में 5 की मौत, 40 से अधिक घायल
X

Big Accident : जलपाईगुड़ी। पश्चिम बंगाल के उत्तर बंगाल में पिछले दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के बीच रविवार सुबह एक भयानक सड़क दुर्घटना हो गई। जलपाईगुड़ी जिले के मयनागुड़ी थाना क्षेत्र के उल्लाडाबरी इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग पर NBSTC की सीएनजी बस ने एक खड़े ट्रक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 40 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

Big Accident : बारिश और गीली सड़क बनी दुर्घटना की वजह

भारी बारिश के कारण सड़क गीली और फिसलन भरी थी। NBSTC की बस तेज रफ्तार में जा रही थी, तभी उसका अगला हिस्सा खड़े ट्रक से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह से दुमड़ गया और बस के परखच्चे उड़ गए। हादसे में महिलाएं और बच्चे भी घायलों में शामिल हैं।

Big Accident : राहत और बचाव कार्य तेज

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, दमकल विभाग और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं। बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने के लिए बचाव अभियान चलाया गया। सभी घायलों को मयनागुड़ी अस्पताल और जलपाईगुड़ी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि घायलों की स्थिति गंभीर होने के कारण मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire