Begin typing your search above and press enter to search.
भिलाई स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, क्रेन की चपेट में आया ठेका मजदूर, मौत

भिलाई: भिलाई स्टील प्लांट में बड़ा हादसा हुआ है, जिसमें एक ठेका मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। यह दुर्घटना स्टील मेल्टिंग शॉप 3 में हुई, जब ठेका मजदूर बसंत कुमार कुर्रे क्रेन की चपेट में आ गए।
हादसे की जानकारी मिलते ही प्लांट में हड़कंप मच गया, और उच्च अधिकारियों ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, क्रेन नंबर 31 ने क्रेन नंबर 29 को ठोकर मारी, जिसके कारण स्टॉपर टूट गया। टूटे हुए स्टॉपर का वजन लगभग 150 किलो बताया जा रहा है, जो सीधे बसंत के ऊपर गिर गया, जिससे उनकी मौत हो गई।
परिवार वालों को हादसे की सूचना दे दी गई है, और शव को सेक्टर 9 अस्पताल की मर्च्यूरी में रखा गया है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र को सील कर दिया गया है और भट्टी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच रही है।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


