Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Big Accident : दो बसों की आमने-सामने भिड़ंत, 5 की मौत, 42 घायल

हाईवे पर बेकाबू ओमनी बस ने मीडियन पार कर सरकारी बस को मारी टक्कर

Big Accident : दो बसों की आमने-सामने भिड़ंत, 5 की मौत, 42 घायल
X

Big Accident : चेन्नई/मदुरै। तमिलनाडु के मदुरै जिले में सोमवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि बच्चों समेत 42 यात्री घायल हो गए। हादसा कोट्टमपट्टी के पास चार-लेन राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ, जहां एक निजी ओमनी बस नियंत्रण खोकर मीडियन पार करते हुए सामने से आ रही तमिलनाडु राज्य परिवहन निगम (TNSTC) की बस से टकरा गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि निजी बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कई यात्री उसमें फंस गए। वहीं सरकारी बस पलट गई, जिससे उसमें सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस, फायर एंड रेस्क्यू सर्विस और स्थानीय लोगों ने संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। विशेष उपकरणों की मदद से बसों में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया और घायलों को एम्बुलेंस से मदुरै के सरकारी राजाजी अस्पताल पहुंचाया गया।

अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, सभी 42 घायलों का इलाज जारी है, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है और उन्हें विशेष निगरानी में रखा गया है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि निजी बस का चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा था, जिसके कारण यह हादसा हुआ।

हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया है कि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता विस्तृत जांच और तकनीकी परीक्षण के बाद ही चल सकेगा। हादसे के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई घंटों तक यातायात प्रभावित रहा। क्षतिग्रस्त बसों को क्रेन की सहायता से हटाने के बाद यातायात सामान्य किया गया।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire