Create your Account
चर्च निर्माण के दौरान बड़ा हादसा, सेंट्रिंग गिरने से 6 मजदूर घायल
जशपुर: जिले के बंदरचुवा गांव स्थित एनडब्ल्यूजीईएल चर्च के निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। छत ढलाई के लिए छड़ की सेंट्रिंग करते वक्त सेंट्रिंग भरभरा कर गिर गई। इस दुर्घटना में ठेकेदार और मुंशी का पैर टूट गया, जबकि 6 मजदूर मलबे में दब गए।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और सभी घायलों को कुनकुरी अस्पताल में भर्ती कराया। प्रारंभिक जांच में ठेकेदार और संस्था की लापरवाही की बात सामने आई है।
घटना के बाद संस्था के सदस्य मीडिया से दूरी बना रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह दुखद घटना दोकड़ा चौकी क्षेत्र के अंतर्गत बंदरचुवा गांव में हुई है। घायल मजदूरों की हालत गंभीर बनी हुई है।
Related Posts
More News:
- 1. Raigarh Tamanar Violence: तमनार हिंसा का मास्टरमाइंड राजेश मरकाम गिरफ्तार, भीड़ को उकसाने और महिला TI की पिटाई के मामले में थी पुलिस को तलाश
- 2. Germany coach Julian Nagelsmann: फीफा वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद जर्मनी को बड़ा झटका, कोच जूलियन नागेल्समैन ने छोड़ा पद, हार के बाद लिया बड़ा फैसला
- 3. Username feature: यूजरनेम फीचर पर सरकार सख्त, अब Telegram और Signal को भी नोटिस
- 4. MP News : जमीन विवाद में विवाहिता को अर्धनग्न कर बाल काटे और जूते-चप्पलों की माला पहनाकर गांव में घुमाया, 11 के खिलाफ जुर्म दर्ज
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

