Breaking News
MP: जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
ICC digital views: T20 World Cup ने रचा इतिहास, ICC के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर व्यूज की रिकॉर्ड बढ़ोतरी
Create your Account
Mainpat Festival: मैनपाट महोत्सव केवल मनोरंजन नहीं, सरगुजा की संस्कृति और अस्मिता का वैश्विक मंच बनेगा: विष्णुदेव साय, पर्यटन विकास के लिए एक करोड़ की घोषणा
Mainpat Festival: अंबिकापुर। सरगुजा जिले के मैनपाट स्थित रोपाखार में आयोजित तीन दिवसीय मैनपाट महोत्सव का शुभारंभ शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि मैनपाट महोत्सव केवल मनोरंजन का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि इसके माध्यम से सरगुजा की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और पहचान को देश-दुनिया के सामने प्रस्तुत करने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में यहां की संस्कृति और लोक परंपराओं से पूरे देश और दुनिया के लोग परिचित होंगे।
Mainpat Festival: मुख्यमंत्री साय ने आगे कहा कि इस महोत्सव में बाहर से आए कलाकारों के साथ-साथ स्थानीय कलाकारों को भी मंच मिलेगा, जिससे वे अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं और मैनपाट जैसे क्षेत्र इस दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। मैनपाट की उल्टा पानी, दलदली क्षेत्र और प्राकृतिक सौंदर्य इसे एक विशिष्ट पर्यटन स्थल बनाते हैं। सरकार इस क्षेत्र को पर्यटन के साथ-साथ उद्योग के क्षेत्र में भी आगे बढ़ाने की योजना पर काम कर रही है।
Mainpat Festival: इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मैनपाट में पर्यटन विकास के लिए एक करोड़ रुपए की घोषणा की। इसके अलावा उन्होंने सीतापुर में सर्व सुविधायुक्त आधुनिक बस स्टैंड निर्माण की स्वीकृति भी दी। मुख्यमंत्री ने जिले में 527 करोड़ रुपए से अधिक लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। कार्यक्रम में पहुंचे दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी का सीएम ने स्वागत किया, और सभी को महोत्सव की शुभकामनाएं दी।
Mainpat Festival: महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस मौके पर विधायक प्रबोध मिंज, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष रामकिसुन सिंह, अनिल सिंह मेजर, अखिलेश सोनी, भारत सिंह सिसोदिया, आलोक दुबे, मंजूषा भगत, राजकुमार बंसल सहित अनेक जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
Related Posts
More News:
- 1. Share Market: उतार-चढ़ाव के बाद सपाट बंद हुआ घरेलू शेयर बाजार: सेंसेक्स 40 अंक गिरा, जानिए निफ्टी का हाल
- 2. CG Accident : रौनी घाटी में भीषण सड़क हादसा, हाईवा-बस की टक्कर में दर्जनों यात्री घायल
- 3. CG Crime : नौकरानी निकली गहनों की चोर, 24 घंटे में पुलिस ने सुलझाया 20 लाख की चोरी का मामला
- 4. Valentines Day : वैलेंटाइन डे पर पहली बार जा रहे डेट पर तो अपनाएं ये खास टिप्स, जिससे पार्टनर होगी इंप्रेस
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

