Breaking News
UP News : गैस बचाने की नसीहत बनी झगड़े की वजह, सास-बहू का विवाद थाने तक पहुंचा, पुलिस भी रह गई हैरान
FIH Women's Hockey World Cup: भारत ने इटली को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब इंग्लैंड से खिताबी भिड़ंत
CG News : हाथी शावकों के शव मिलने का मामला, 3 संदिग्ध हिरासत में, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी खुलासा
IPL 2026 Full Squad: आईपीएल 2026 के सभी 10 टीमों का स्क्वाड, यहां देखें कौन से टीम में कौन से धुरंधर
LPG Crisis In India: गैस की किल्लत के बीच भारत की मदद को आगे आया यह देश, LNG सप्लाई का दिया प्रस्ताव
Create your Account
Mainpat festival 2026: मैनपाट महोत्सव का शुभारंभ कल, भोजपुरी गायक मनोज तिवारी और बॉलीवुड गायिका कनिका कपूर की होगी प्रस्तुति, मेला, फूड जोन, बोटिंग रहेंगे मुख्य आकर्षण
Mainpat festival 2026: अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मैनपाट में 3 दिवसीय मैनपाट महोत्सव (Mainpat festival 2026) का शुभारंभ 13 फरवरी को मुख्य अतिथि सीएम विष्णुदेव साय करेंगे। तीन दिवसीय महोत्सव का आयोजन मैनपाट के रोपाखार जलाशय के समीप किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल करेंगे।
Mainpat festival 2026: महोत्सव के पहले दिन 13 फरवरी को भोजपुरी गायक मनोज तिवारी, छत्तीसगढ़ी गायक सुनील सोनी तथा ओडिशा के हरिपद मोहंता द्वारा छऊ नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी। दूसरे दिन 14 फरवरी को छत्तीसगढ़ी गायिका अलका चंद्राकर, इंडियन आइडल एवं सारेगामापा फेम वैशाली रायकवार, गायक स्वप्नील जायसवाल सहित स्थानीय कलाकार मंच संभालेंगे।
Mainpat festival 2026: अंतिम दिन 15 फरवरी को प्रसिद्ध बॉलीवुड गायिका कनिका कपूर, रायगढ़ घराने की कथक नृत्यांगना ज्योतिश्री वैष्णव और छत्तीसगढ़ी गायक आयुष नामदेव अपनी प्रस्तुतियों से समा बांधेंगे। इसके साथ ही स्कूली बच्चों द्वारा भी रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।
Mainpat festival 2026: मेला, फूड जोन, बोटिंग रहेंगे मुख्य आकर्षण
महोत्सव के दौरान ओपन कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का आयोजन होगा। महोत्सव स्थल पर विशाल मेला लोगों को अपनी ओर आकर्षित करेगा, वहीं फूड जोन की भी उत्तम व्यवस्था होगी। इस दौरान रोपाखार जलाशय में बोटिंग के अलावा फैंसी पतंग उत्सव का भी आयोजन किया जाएगा।
Mainpat festival 2026: विभागीय स्टॉल में दिखेगी विकास की झलक
कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित विभागीय स्टॉल भी लगाए जाएंगे। इसमें पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, नगरीय प्रशासन विभाग, वन विभाग, आदिम जाति कल्याण विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, कृषि विभाग, जेल विभाग, रेशम विभाग, समाज कल्याण विभाग, हस्तशिल्प विकास बोर्ड व स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल शामिल हैं।
Related Posts
More News:
- 1. Arjun-Saaniya Wedding: सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने सानिया चंडोक संग लिए सात फेरे, मुंबई में संपन्न हुई शाही शादी
- 2. Raipur City News : दो विदेशी युवतियां गिरफ्तार, देह व्यापार से जुड़े संभावित नेटवर्क की जांच
- 3. CG News : छत्तीसगढ़ के इन दो गांवों में अनोखी परंपरा, यहां नहीं होता होलिका दहन, न खेला जाता है रंग
- 4. CG News : गांजा तस्करी में पुलिस आरक्षक का नाम, दो आरोपी गिरफ्तार, जवान फरार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

