Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Maid Mix Urine in Food: परिवार रहता था बीमार, नौकरानी पर हुआ शक, CCTV देख भौंचक रह गए, मामला पुलिस तक पहुंचा, देखें वायरल वीडियो

Vpb
Maid Mix Urine in Food: परिवार रहता था बीमार, नौकरानी पर हुआ शक, CCTV देख भौंचक रह गए, मामला पुलिस तक पहुंचा, देखें वायरल वीडियो
X
Maid Mix Urine in Food: गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक चौंकाने वाला और शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां एक घरेलू सहायिका (मेड) बीते 8 साल से अपने मालिक के परिवार के लिए खाना बनाते समय उसमें पेशाब मिला रही थी। इस घटना का खुलासा तब हुआ, जब परिवार ने अपने घर की रसोई में सीसीटीवी कैमरे लगवाए।

Maid Mix Urine in Food: घटना गाजियाबाद के थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र की एक सोसाइटी की है, जहां एक रियल एस्टेट कारोबारी और उनका परिवार पिछले कुछ महीनों से लगातार बीमारियों से जूझ रहा था। परिवार के सदस्यों को पेट और लीवर की गंभीर बीमारियां हो रही थीं। पहले इसे सामान्य संक्रमण मानकर डॉक्टरों से इलाज करवाया गया, लेकिन सेहत में कोई सुधार नहीं हुआ।

परिवार को खाने में गड़बड़ी का शक होने पर उन्होंने किचन और घर के अन्य हिस्सों में सीसीटीवी कैमरे लगवाए, ताकि खाने की तैयारियों पर नजर रखी जा सके। सीसीटीवी फुटेज में मेड रीना की घिनौनी करतूत सामने आई, जिसमें वह खाना बनाते समय उसमें पेशाब मिलाती हुई नजर आई। यह देखकर पूरा परिवार हैरान रह गया।

Maid Mix Urine in Food: परिवार ने इस घटना की शिकायत गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने में दर्ज कराई। एफआईआर के अनुसार, मेड रीना पिछले 8 साल से परिवार के साथ काम कर रही थी और लंबे समय से ऐसा घिनौना काम कर रही थी। पीड़ित परिवार ने बताया कि उनकी हालत लगातार बिगड़ती जा रही थी और लीवर की बीमारी से जूझ रहे थे। जब स्थिति नहीं सुधरी, तो कैमरे लगाने का निर्णय लिया गया, जिससे यह मामला सामने आया।

डीसीपी सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने में मामला दर्ज कर आरोपी मेड को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire