Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

महिला शिक्षिका को न्याय दिलवाने सड़कों पर उतरेगी महिला कांग्रेस : नूरी खान

नूरी खान ने इल्जाम लगाया कि मप्र की फॉरेंसिक लैब में जांच के सामान मौजूद नहीं हैं।

महिला शिक्षिका को न्याय दिलवाने सड़कों पर उतरेगी महिला कांग्रेस : नूरी खान
X
MP News : भोपाल। कांग्रेस की नारी न्याय यात्रा जारी है। एमपी कांग्रेस की कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नूरी खान ने कहा की 15 सितंबर से कांग्रेस की सदस्यता का शुभारंभ हुआ था। नूरी खान ने बताया कि एमपी में 20 हजार महिलाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ली है। इस दौरान प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि मप्र में पिछले 3 साल में 28 हजार से ज्यादा महिलाओं का अपहरण हुआ है। 3 महीने में 118 से ज्यादा बलात्कार के मामले सामने आए है। नूरी खान ने इल्जाम लगाया कि मप्र की फॉरेंसिक लैब में जांच के सामान मौजूद नहीं हैं।



MP News : इसी के साथ उन्होंने कहा बालाघाट में बलात्कार के आरोपी के खिलाफ कार्रवाई न करने पर महिला कांग्रेस आंदोलन करेगी और नारी न्याय यात्रा निकालेगी। प्रदेश में महिलाओं पर बढ़ते अपराधों को लेकर कहा जो नारा देते हैं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का, वहीं बेटियों की इज्जत छीन लेते हैं। खान ने कहा एक सप्ताह में बालाघाट बीजेपी के जिलाध्क्ष की गिरफ्तारी नहीं हुई तो हम बालाघाट बंद करेंगे। दलित महिला को न्याय दिलाने की मांग करेंगे। बीजेपी जिलाध्यक्ष ने महिला के साथ दुष्कर्म कर और फिर दलित होने का कहकर शादी के लिए मना कर दिया जो बहुत गंभीर अपराध है।


MP News : बालाघाट की बेटी पीड़ित दलित हिन्दू शिक्षिका को शीघ्र अति शीघ्र न्याय दिलाए। अगर बीजेपी सरकार की बालाघाट पुलिस आगामी एक सप्ताह में बलात्कार के आरोपी बालाघाट बीजेपी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सोहागपुरे को गिरफ्तार नहीं करती है, तो कांग्रेस विराट धरना प्रदर्शन करने के साथ-साथ बालाघाट बंद भी कराएगी। मुख्यमंत्री मोहन यादव को ज्ञापन भी पहुंचाएगी और बीजेपी के व्यभचारी नेताओं से बेटियां बचाओ जन जागरण अभियान पूरे बालाघाट संसदीय क्षेत्र में चलाएगी।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire