Create your Account
महिला अपराध को लेकर महिला कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, दोषियों पर सख्त कार्यवाही की मांग की
भोपाल। मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष विभा पटेल के नेतृत्व में आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के पास धरना-प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस की नेत्रियां और कांग्रेस नेता शामिल रहे। विभा पटेल ने कहा कि इंदौर जिले के मऊ में सेना के दो अधिकारियों की महिला मित्रों के साथ हुये सामूहिक बलात्कार की घटना से प्रदेश एक बार फिर शर्मसार हुआ है। इंदौर में युवतियों के साथ सामूहिक बलात्कार की घटना दिल दहलाने वाली और अमानवीय अपराध है। प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं बची है।
अपराधियों में कानून का कोई खौफ नहीं बचा है। आपराधिक प्रवृति के व्यक्तियों के हौसले इतने बुलंद हो गये हैं कि वह दिल दहाड़े महिलाओं को अपना शिकार बनाने से भी नहीं चूक रहे हैं। पटेल ने कहा कि कानून व्यवस्था का आलम यह है कि अब तो देश की रक्षा करने वाले सैनिक की सुरक्षित नहीं हैं। इंदौर की घटना सहित अन्य घटनाओं ने यह साबित कर दिया है कि प्रशासन बहन-बेटियों को सुरक्षा देने में पूरी तरह नाकाम है। मध्यप्रदेश कांग्रेस इंदौर सहित अन्य घटनाओं की कठोर निंदा करती है। पुलिस का खौफ पूरी तरह से खत्म हो गया है।
सैन्य अधिकारियों के साथ इस तरह घटना होना अपने आप में बहुत ही शर्मनाक है। महिला कांग्रेस अध्यक्ष पटेल ने प्रदर्शन के बाद इंदौर में सैनिक अधिकारियों के महिला मित्रों के साथ दुष्कर्म की घटना को संज्ञान में लेते हुये राज्यपाल महोदय के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही किये जाने की मांग की। पटेल ने सरकार को चेतावनी देते हुये कहा कि यदि इस तहर के अपराध पर तत्काल रोक नहीं लगी तो महिला कांग्रेस प्रदेश भर में प्रदेश की लचर कानून व्यवस्था के खिलाफ सड़कों पर उतरने के लिए बाध्य होगी।
Related Posts
More News:
- 1. CG Police Transfer : SP ने बदले 12 पुलिसकर्मियों के पदस्थापन, कई थानों को मिले नए प्रभारी, देखें आदेश
- 2. Ayatollah Ali Khamenei: खामेनेई के अंतिम संस्कार में नहीं जाएंगे पीएम मोदी, 4 से 9 जुलाई तक होंगे राजकीय कार्यक्रम, ये करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व
- 3. CG News : पेड़ के नीचे बारिश से बचना पड़ा भारी, आकाशीय बिजली के चपेट में आने से मां-बेटी की मौत
- 4. CG Crime : शराब पार्टी में दोस्त बना कातिल, मामूली विवाद के बाद युवक की पीट-पीटकर हत्या, 2 नाबालिग समेत 8 गिरफ्तार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

