Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Mahesh Kothe Death in Mahakumbh Mela : महाकुंभ में एनसीपी के वरिष्ठ नेता महेश कोठे को आया हार्ट अटैक, इलाज से पहले हुई मौत

उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Mahesh Kothe Death in Mahakumbh Mela : महाकुंभ में एनसीपी के वरिष्ठ नेता महेश कोठे को आया हार्ट अटैक, इलाज से पहले हुई मौत
X

Mahesh Kothe Death in Mahakumbh Mela : प्रयागराज महाकुंभ में पवित्र स्नान के लिए आए एनसीपी के वरिष्ठ नेता महेश कोठे की अचानक दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। वह 55 वर्ष के थे और महाराष्ट्र के सोलापुर जिले के प्रमुख नेता थे। यह घटना मंगलवार सुबह हुई, जब महेश कोठे को तीव्र हार्ट अटैक आया। उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Mahesh Kothe Death in Mahakumbh Mela : महेश कोठे के निधन से सोलापुर में शोक की लहर दौड़ गई। वह सोलापुर नगर निगम के सबसे युवा मेयर थे और क्षेत्र की राजनीति में उनका बड़ा प्रभाव था। उन्होंने कांग्रेस, शिवसेना और एनसीपी में रहते हुए स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाया था। महेश कोठे ने कई बार विधानसभा चुनाव लड़ा, लेकिन कभी भी जीत हासिल नहीं की। हालांकि, उनके समर्थकों की संख्या और राजनीतिक प्रभाव ने उन्हें सोलापुर की राजनीति में एक महत्वपूर्ण स्थान दिलाया था।

Mahesh Kothe Death in Mahakumbh Mela : बता दें कि महेश कोठे 2021 में शिवसेना छोड़कर शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी में शामिल हो गए थे। एनसीपी के दो गुटों में बंटने के बाद उन्होंने शरद पवार का साथ देने का निर्णय लिया। हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में एनसीपी ने उन्हें सोलापुर उत्तर से उम्मीदवार बनाया था, लेकिन वह विजय देशमुख से हार गए थे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire