Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Mahatma Gandhi Jayanti: राजघाट पर प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि, राहुल गांधी ने भी किए पुष्प अर्पित

Mahatma Gandhi Jayanti: राजघाट पर प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि, राहुल गांधी ने भी किए पुष्प अर्पित
X

Mahatma Gandhi Jayanti: नई दिल्ली: 2 अक्टूबर 2025 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 156वीं जयंती पर देशभर में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और विपक्ष के नेता राहुल गांधी सहित कई नेताओं ने राजघाट पहुंचकर बापू को नमन किया। पीएम मोदी ने कहा कि गांधीजी के साहस, सादगी और सेवा के आदर्श आज भी भारत के विकास को दिशा दे रहे हैं। उन्होंने एक्स पर लिखा, “हम बापू के रास्ते पर चलकर विकसित भारत बनाएंगे।”

Mahatma Gandhi Jayanti: राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि गांधीजी के सत्य, अहिंसा और स्वावलंबन के सिद्धांत मानवता के लिए प्रेरणा हैं। उन्होंने समाज के कमजोर वर्गों को सशक्त करने और आत्मनिर्भर भारत के लिए चरखा चलाने का संदेश दिया। राष्ट्रपति ने देशवासियों से सत्य-अहिंसा के मार्ग पर चलकर समृद्ध भारत के निर्माण का संकल्प लेने का आह्वान किया।

Mahatma Gandhi Jayanti: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सत्य, अहिंसा और स्वदेशी के बल पर भारत ने सदियों की गुलामी से आजादी हासिल की। राहुल गांधी ने बापू के शांति, भाईचारे और मानवता के सिद्धांतों को प्रेरणादायक बताया। 1869 में जन्मे गांधीजी की हत्या 1948 में हुई, लेकिन उनके विचार आज भी विश्व को प्रेरित करते हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire